अब सुबह और शाम जो ठंडा हवा लगना शुरू हुई है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि सर्दियों ने दस्तक दे दी है। मौसम के बदलते ही कई चीजों में बदलाव होने लगते हैं। ऐसे में हम सभी की कोशिश रहती है कि कैसे खुद को गर्म रखें? हम शाम होते ही कमरे बंद कर देते हैं। खिड़कियों को बंद कर दिया जाता है, ताकि जरा-सी भी हवा आपके कमरे को ठंडा न करे।
इसके अलावा हम हर समय मोटे कपड़े पहनकर रखते हैं। हालांकि कई बार इन सबके बावजूद ठंड का एहसास होता है, लेकिन अगर आप कुछ बातों का ख्याल रख लें और कुछ हैक्स ध्यान में रखें तो आप ठंड से बच सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपके साथ ऐसे ही कुछ शानदार हैक्स साझा करने वाले हैं, तो चलिए बिना देर किए जानें उन हैक्स के बारे में।
सॉक्स, कैप, दस्ताने जरूर पहनें
अगर आपके पैर ठंडे हैं तो आपकी बॉडी हमेशा ठंडी रहती हैं। इसी तरह हाथ और सिर में हवा लगने से भी हमें बहुत ठंड लगती है। शरीर को गर्म रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप बाहर ही नहीं, बल्कि घर में भी दस्ताने, सॉक्स और कैप पहनकर रखें। ऊनी दस्ताने, जुराबें और कैप ठंड से आपको बचाने के लिए बहुत जरूरी हैं।
बेडशीट्स को बदलें
क्या आपने अभी तक कॉटन की बेडशीट ही बिछाई हुई है? अगर ऐसा है तो फिर तो आपको ठंड जरूर लगेगी। कॉटन या फिर अन्य फैब्रिक हवा के कारण ठंडा हो जाता है और जब आप सारा काम निपटाने के बाद बेड में रेस्ट करने के लिए जाती हैं तो ठंड लगना लाजमी है। आप सर्दियों में फ्लीस या गर्म चादर को बेड पर बिछाएं। इतना ही नहीं, अपने बेड पर कंबल या ब्लैंकेट को फैला लें, ताकि आपका बेड गर्म रहे।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में आपकी उंगलियां भी हो जाती हैं ठंडी तो अपनाएं ये हैक्स
हॉट वॉटर बैग्स को हमेशा रखें पास
कई बार सॉक्स, कैप आदि पहनने के बाद भी हाथ पैर ठंडे रहते हैं। कई महिलाओं के शरीर में दर्द की शिकायत रहती है। ठंड की वजह से शरीर में दर्द और सूजन तक होने लगती है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए अपने बेड के पास हॉट वॉटर बैग्स जरूर रखें। जरूरत पड़ने पर इससे पैर, कमर, कंधों की सिकाई करें। ये आपके शरीर को गर्माहट पहुंचाने में भी मदद करेगा।
वर्कआउट करना न छोड़ें
कई सारे लोग सर्दियों में हिलना-डुलना तक पसंद नहीं करते हैं। अगर आपको लगता है कि ऐसा करने से आपको ठंड नहीं लगेगी तो आप गलत हैं। सर्दियों में भी आपको वर्कआउट (10 मिनट का वर्कआउट) करते रहना चाहिए। अगर आप वर्कआउट नहीं कर रही हैं तो सुबह और शाम थोड़ा वॉक जरूर करें। इससे आपकी शरीर में गर्मी रहेगी और ठंड लगने का सवाल ही नहीं होगा।
अच्छे थर्मल जरूर पहनें
थर्मल वियर सिर्फ बर्फ वाली जगहों के लिए ही अच्छे नहीं होते हैं। आप इन्हें अपने कपड़ों के अंदर रोजाना भी पहन सकती हैं। एक थर्मल टॉप और बॉटम आपकी अलमारी में जरूर होना चाहिए। कपड़ों के अंदर लेयरिंग के लिए परफेक्ट होने के साथ ही यह आपके शरीर को गर्म रखते हैं। हां बस इतना ध्यान रखें कि आपके थर्मल अच्छी क्वालिटी के हों।
इसे भी पढ़ें: जिन्हें लगती है बहुत ज्यादा ठंड उनके काम आएंगे ये Easy Winter Hacks
ठंड से बचने के लिए आप भी इन उपायों को करके जरूर देखिएगा। इसके साथ जरूरी है कि आप गर्म पानी का सेवन करें। शाम होते-होते अपने खिड़की और दरवाजों को बंद करें। जरूरत पड़ने पर हीटर का उपयोग भी किया जा सकता है।
हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा। अगर यह लेख पसंद आया तो उसे लाइक और शेयर करें। आप अगर कोई खास विंटर हैक्स जानते हैं तो वो भी हमें कमेंट कर बताएं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।