आपके लिए कंसीव करना आसान होगा या मुश्किल...यह कई बातों पर निर्भर कर सकता है। आपकी पीरियड साइकिल कैसी है... पीरियड्स नियमित हैं या नहीं...सेक्शुअल रिलेशन, ओव्युलेशन के आस-पास हुए हैं या नहीं...शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी तो नहीं है...जीवनशैली कैसी है...आप क्रॉनिक स्ट्रेस में तो नहीं हैं, ऐसे कई कारण हैं, जो आपकी कंसीव करने की क्षमता पर असर डाल सकते हैं। महीने के किन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन बनाने से कंसीव करने के चांसेज बढ़ जाते है, इस बारे में हर कपल को पता होना चाहिए। कई महिलाओं के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या अगर उनके पीरियड्स अनियमित हैं, तो वो कंसीव नहीं कर पाएंगी? अगर यह आपका भी सवाल है, तो इसका जवाब डॉक्टर से जान लीजिए। यह जानकारी, डॉक्टर रीता बक्शी दे रही हैं। वह , स्त्री और प्रसूति विभाग, रेनबो हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर कंसल्टेंट हैं।
क्या पीरियड्स अनियमित होने पर कंसीव करना संभव है? (What are the chances of getting pregnant with an irregular period?)
- डॉक्टर का कहना है कि अनियमित पीरियड्स की वजह से, कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पीरियड्स अनियमित होने पर आप मां नहीं बन सकती हैं।
- यहां आपको यह समझने की भी जरूरी है कि अगर आपके पीरियड्स 4-5 दिन या एक हफ्ते डिले होते हैं, तो इसे इर्रेगुलर पीरियड नहीं माना जाएगा। 28-35 दिनों के बीच आने वाली पीरियड साइकिल को रेगुलर ही माना जाता है।
- अनियमित पीरियड्स का मतबल यह बिल्कुल नहीं है कि आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। पीरियड्स अनियमित होने पर भी ओव्युलेशन होता है और अगर आप अनप्रोटेक्टेड सेक्शुअल रिलेशन बनाती हैं, तो आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
- यह जरूरी है कि पीरियड्स अनियमित होने पर आपको अपने ओव्युलेशन पीरियड को कैलकुलेट करने में मुश्किल हो सकती है क्योंकि उनमें ओव्युलेशन का समय सटीक नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करना चाहिए? गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए
- पीरियड्स रेगुलर न होने पर, ओव्युलेशन की डेट भी आगे-पीछे होती है और ऐसे में फर्टाइल विंडो का पता लगाना मुश्किल होता है और कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ओव्युलेशन डेज के आस-पास यानी महीने के 6 दिनों में ही कंसीव करने के चांसेज ज्यादा होते हैं।
- जिन महिलाओं की साइकिल रेगुलर नहीं होती है, उन्हें इन डेज को पहचानने में परेशानी हो सकती है।
- अगर आपको पीसीओडी या थायराइड जैसी कोई दिक्कत है, जिसकी वजह से पीरियड्स अनियमित हैं, तो आपको सही डाइट, दवाइयों और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए साथ इसे रेगुलर बनाने पर फोकस करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?
प्रेग्नेंसी प्लान करते वक्त, फर्टाइल विंडो, पीरियड साइकिल और भी कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों