herzindagi
image

क्या आपका भी पैर हमेशा बर्फ के जैसा ठंडा रहता है? जानें कारण

मौसम चाहे कोई सा भी कुछ लोगों का पैर हमेशा बर्फ के जैसा ठंडा रहता है। क्या आपको मालूम है कि ऐसा क्यों होता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-10, 17:57 IST

सर्दियों के मौसम में पैरों और तलवों का ठंडा होना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ लोग शिकायत करते हैं कि चाहे तापमान कोई सा भी हो उनके पर हमेशा बर्फ के जैसे ठंडे रहते हैं। क्या यह कोई बीमारी के लक्षण है? यह ऐसा होना नॉर्मल है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आपको इसके पीछे के कुछ संभावित कारण बता रहे हैं।चलिए इस बारे में जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट रमिता कौर जी से उन्होंने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।

मेरा पैर हमेशा बर्फ के जैसा ठंडा क्यों रहता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

एक्सपर्ट बताती है कि अगर आपको भी यह समस्या हो रही है तो आपको अपने आयरन लेवल पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में आयरन की कमी से पैर ठंडा रहने की समस्या हो सकती है। आयरन एक जरूरी खनिज है जो शरीर में कई जरूरी कार्यों के लिए होता है। आयरन हीमोग्लोबिन का एक मुख्य घटक है जो रक्त में ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचाता है।

अगर आयरन की कमी होती है तो शरीर में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बनता है जिससे रक्त प्रवाह में कमी हो सकती है। अगर आपके शरीर में ठीक प्रकार से रक्त का प्रवाह नहीं हो रहा है तो पैरों और हाथों में गर्मी महसूस नहीं होती है, जिससे आपको ऐसा लगता है कि आपका पैर हमेशा बर्फ की जैसा ठंडा है। इससे आपको कमजोरी और थकान भी महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या शरीर में खून की कमी से आंखों पर असर पड़ता है? 

आयरन की कमी दूर करने के उपाय

यह विडियो भी देखें

cold feet (2)

  • आयरन की कमी दूर करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों के पत्ते का सेवन कर सकते हैं ये आयरन का उत्कृष्ट स्रोत है।
  • काले किशमिश में उच्च मात्रा में आयरन होता है। आप इन्हें भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • सूखे खुबानी भी आयरन से भरपूर होते हैं।
  • चने में भी आयरन की अच्छी मात्रा होती है आप इन्हें सलाद करी या स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं।
  • इसके अलावा आपको अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी आयरन की अच्छी मात्रा होती है। मांस और मुर्गी में भी आयरन के अच्छे स्रोत होते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या खून की कमी को दूर करने में मदद करती है कमल ककड़ी? एक्सपर्ट से जानें 

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: FREEPIK

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।