Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:32 PM IST

Soaked Raisins: महिलाएं रोज खाएं 5 भीगी हुई किशमिश, दूर रहेंगी कई बीमारियां

Soaked Raisins for Women: महिलाओं के शरीर में आयरन, कैल्शियम की कमी पूरी करने के अलावा भी भीगी हुई किशमिश के कई फायदे होते हैं। इसे रोज सुबह खाली पेट खाना चाहिए।
Updated:- 2023-09-08, 12:37 IST
are raisins good for female fertility

Raisins water benefits: भीगी हुई किशमिश और इसका पानी महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किशमिश में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारी, बच्चे, ऑफिस इस सब को मैनेज करने के बीच महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती है, सही डाइट नहीं ले पाती है, जिसके चलते कमजोरी और अन्य कई परेशानियां उन्हें घेर लेती है। इससे बचने के लिए किशमिश आपकी मदद कर सकती है। हालांकि, इसे ज्यादा मात्रा में भी नहीं खाना चाहिए। लेकिन रोज लगभद 5 किशमिश महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। अगर आप दिन की शुरुआत 5 भीगी हुई किशमिश से करेंगी, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशयिन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

महिलाओं को क्यों खानी चाहिए किशमिश? (Are raisins good for women)

can we drink raisin soaked water in empty stomach

  • किशमिश में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होते हैं, ये सभी महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं।
  • महिलाओं में आयरन की कमी काफी आम है, इसे दूर करने के लिए रोज रात को 5-7 किशमिश को भिगो दें और इसे सुबह खाएं व इसका पानी भी पिएं।
  • ज्यादातर महिलाएं थकान, सिरदर्द, कमजोरी लगना, चक्कर आना जैसी समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं, ये सभी आयरन की कमी के लक्षण हैं और इन्हें दूर करने में किशमिश कारगर है।
  • किशमिश में कैल्शियम बहुत अधिक होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है।
  • यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी है और दिल की बीमारियों के खतरे को दूर करती है।
  • जिन महिलाओं को पीरियड्स में अधिक दर्द होता है, अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है, उन्हें भी भीगी हुई किशमिश खानी चाहिए।
  • अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं, तो भी रोज सुबह खाली पेट 5 भीगी हुई किशमिश खाएं।

यह भी पढ़ें- Soaked Nuts: भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

किशमिश खाने का सही तरीका (Kishmish Health Benefits)

is drinking raisin water good for health

  • रोज रात को 5-7 किशमिश भिगोएं।
  • इसे सुबह खाली पेट खाएं।
  • इसके बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं।
  • सही परिणाम पाने के लिए ऐसा लगभग 1 महीने तक करें।

यह भी पढ़ें- सेहत का खजाना है मोरिंगा, इस तरह खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।