herzindagi
image

एड़ी के दर्द से परेशान हैं? जानिए इसकी असली वजह

क्या आपके भी एड़ी में तेज दर्द होता है। जमीन पर पैर रखना भी मुश्किल हो जाता है? आपके शरीर में इन चीजों को कमी हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 13:16 IST

हर कोई किसी न किसी तरह के दर्द से परेशान है। किसी को घुटने में दर्द होता है, तो किसी को उंगलियों में दर्द होता है। वहीं कुछ लोग एड़ी के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे लगता है कि हर वक्त एड़ी में कुछ चुभ रहा है। सुबह उठने के बाद तो जमीन पर एड़ी टिकाई तक नहीं जाती है। यह एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। कई बार लो इसे गलत जूते चप्पल से इस दर्द को जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसकी जड़ शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण

एड़ी में दर्द क्यों होता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो यह दर्द का कारण बन सकता है। विटामिन डी की कमी पोस्टुरल बैलेंस और मांसपेशियों की ऊतकों में ऊंच नीच हो सकता है, जिससे एड़ी में दर्द हो सकता है।

heel pain (2)

ऐसा कैल्शियम की कमी से भी हो सकता है। जब हड्डियां कमजोर होती हैं, तो भार सहने वाली जगह एड़ी पर अधिक दबाव महसूस होता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द और अकड़न हो सकती है, जो एड़ी दर्द का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें-मानसून में छोटे बच्‍चों को भी सताता है यूरिन इंफेक्शन, डॉक्‍टर से जानें कारण और उपाय

मैग्नीशियम शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के सही कार्य के लिए जरूरी है। यह कैल्शियम के अवशोषण में भी मदद करता है। मैग्नीशियम की कमी के कारण ऐंठन , मरोड़ और एड़ी में दर्द हो सकता है

magnesium deficiency pain

इसके अलावा प्लांटर फेशिआइटिस, एड़ी की हड्डियों पर कैल्शियम का जमाव , अकिलिस टेंडन में सूजन की वजह से ऐसा हो सकता है। ऐसा काम जहां लंबे समय तक खड़े रहना पड़े इसलिए भी एड़ी में दर्द हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-रोज की ये छोटी दिक्कतें हो सकती हैं ब्रेन डिसऑर्डर का संकेत, न करें नजरअंदाज

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।