
भारतीय खानों में कुछ इंग्रीडिएंट्स ऐसे होते हैं जो बहुत जरूरी होते है। उन्हीं में से एक है प्याज, रिसर्च के मुताबिक व्हाइट प्याज में विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर, फोलिक एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल एजेंट भी होते हैं। ऐसे में अन्य एलियम सब्जियों की तरह प्याज भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। यह कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करता है। प्याज की खेती काफी सालों से हो रही है।
रिसर्च के अनुसार प्याज में ब्लड शुगर को बैलेंस करने की क्षमता है। वहीं व्हाइट और लाल प्याज दोनों स्वाद में बिल्कुल एक जैसे होते हैं और आप इसे अलग-अलग पकवानों में जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, इसे कच्चा या पकाकर दोनों तरीके से खाया जा सकता है।

व्हाइट प्याज में सल्फर यौगिक और फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कैंसर से लड़ने वाले गुणों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। प्याज में फाइसेटिन और क्वेरसेटिन जैसे गुण भी होते हैं जो ट्यूमर को बढ़ने से रोक सकते हैं।

पाचन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए अपनी डाइट में व्हाइट प्याज को शामिल करें। क्योंकि इसमें फाइबर और प्रीबायोटिक्स के गुण होते हैं जो पेट के लिए हेल्दी माने जाते हैं। प्याज में खास तौर से प्रीबायोटिक्स इनुलिन और कई ऐसे तत्व होते हैं जिसके नियमित सेवन से आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें:ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें

ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करता है व्हाइट प्याज। क्योंकि इसमें क्रोमियम और सल्फर जैसे तत्व रक्त शर्करा और निम्न रक्त शर्करा को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों को व्हाइट का प्याज का नियमित सेवन करना चाहिए। प्याज में पाए जाने वाले कुछ कम्पाउंड जैसे क्वेरसेटिन और सल्फर आदि में एंटीडायबिटिक प्रभाव होते हैं।
इसे भी पढ़ें:यूटरिन कैंसर हो सकता है खतरनाक, ऐसे करवाएं इसकी स्क्रीनिंग

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को हड्डी से जुड़ीपरेशानियां शुरू हो जाती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत करने के लिए सफेद प्याज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। तनाव को कम करने के अलावा सफेद प्याज एंटीऑक्सिडेंट के स्तर को बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। अगर आप हड्डियों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में सफेद प्याज शामिल कर सकती हैं।
सफेद प्याज में सेलिनियम होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली सब्जियों में प्याज सबसे प्रभावशाली होता है। सेलेनियम वायरल या फिर एलर्जी जैसी परेशानियों को दूर करने में यह अहम भूमिका निभाता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।