एनीमिया एक बहुत ही आम सी समस्या है जिससे ज्यादातर महिलाएं ही पीड़ित होती हैं,एनीमिया की स्थिति तब पैदा होती है जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। लेकिन आज हम माइक्रोसाइटिक एनीमिया के बारे में बात कर रहें हैं,अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन सा एनीमिया और यह क्यों होता है तो इन सभी सवालों का जवाब हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दे रहे हैं।
क्या होता है माइक्रोसाइटिक एनीमिया?
एनीमिया में आयरन की कमी के कारण आरबीसी यानी रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, लेकिन माइक्रोसाइटिक एनीमिया तब होता है जब आपकी लाल रक्त कोशिकाएं बहुत ज्यादा कम होती हैं और सामान्य से छोटी हो जाती हैं,क्योंकि उनमें पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं होता है। आपको बता दें कि हीमोग्लोबिन आपकी लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन है,यह आरबीसी को आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है, जब इसकी कमी होती है आपको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिस वजह से आपको साँस लेने में दिक्कत होती है
माइक्रोसाइटिक एनीमिया के लक्षण
- त्वचा पीली पड़ जाती है
- पलकों के अंदर या नाखूनों के नीचे पीला रंग का दिखना
- थकान और कमजोरी
- चिड़चिड़ापन
- सांस लेने में कठिनाई
- तेज दिल की गति
माइक्रोसाइटिक के कारण
- थैलेसीमिया यह एक रक्त विकार है जो जेनेटिक्स होता है इसमें आपके शरीर की हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने की क्षमता प्रभावित होती है
- आय़रन की कमी से भी एनीमिया होता है यह माइक्रोसाइटिक एनीमिया का सबसे आम कारण होता है, यह अक्सर आहार में अपर्याप्त आयरन के कारण या सीलिएक रोग या मासिक धर्म में हैवी फ्लो के कारण होता है।
- साइडरोबलास्टिक एनीमिया जेनेटिक होता है,यह तब होता है जब हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी घटकों में से एक में आय़रन को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें-क्या है नाइटमेयर डिसऑर्डर? जो मेंटल हेल्थ को करता है प्रभावित
एनीमिया से बचाव के लिए क्या खाएं
- रेड मीट का सेवन करें
- चिकन खाएं
- गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां खाएं
- किशमिश और खुबानी
- विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ
- खट्टे फल
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें-Heat Cramp क्या होता है? इसकी चपेट में आने से हो सकती हैं ये दिक्कत
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों