Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:40 PM IST

रेड मीट और व्हाइट एक नहीं होता, आज ही जानें इन दोनों के बीच अंतर

कुछ लोगों को रेड मीट और व्हाइट मीट में अंतर नहीं मालूम होता है। जबकि इन दोनों चीजों में जमीन-आसमान का अंतर है। आज ही इस आर्टिकल में इन दोनों के बीच का अंतर जानिए। 
Updated:- 2018-07-04, 15:54 IST
red meadt vs white meat main

रेड मीट और व्हाइट मीट। 

दोनों में क्या समानता है? 

कि दोनों नॉनवेज हैं।

और दोनों में क्या डिफरेंस है? 

कुछ नहीं!!

अगर आपको भी दोनों में कोई डिफरेंस नहीं लगता है तो आप गलत हैं। आज हम आपको इन दोनों के बीच में अंतर ही बताने वाले हैं। क्योंकि बहुत से लोगों को लगता है कि ये दोनों चीजें एक होती हैं। इसमें आप भी शामिल होंगी तो कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि इन दोनों में बहुत मेजर डिफरेंस होता है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होता है। 

नॉनवेज होने के बावजूद दोनों हैं अलग

दोनों चीजें नॉनवेज हैं लेकिन इन दोनों में काफी अंतर है। इनके बारे में सबसे पहले तो यह जानना ही दिलचस्प होता है कि आखिर में रेड मीट को रेड मीट और व्हाइट मीट को व्हाइट मीट क्यों कहा जाता है? 

red meadt vs white meat inside

फिटडे के अनुसार रेड मीट में मायोग्लोबिन की मात्रा ज्यादा होती है जिसके कारण वे रेड होते हैं। यह एक तरह के सेल्स होते हैं जो मसल्स में आक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। यही कारण है कि रेड मीट व्हाइट मीट की तुलना में ज्यादा डार्क होते हैं। रेड मीट में बीफ, पोर्क और लैम्ब शामिल होते हैं। वहीं व्हाइट मीट को पोल्ट्री मीट भी कहा जाता है क्योंकि यह सामान्यतः चिकन को ही इंगित करते हैं।

Read More: लखनऊ की शान बढ़ाती हैं खाने की ये 8 चीजें

फैट और प्रोटीन का अंतर

फैट और प्रोटीन के मामले में दोनों बिल्कुल अलग हैं। व्हाइट मीट में रेड मीट की तुलना में प्रोटीन और फैट कम होता है। इसलिए महिलाएं इसे ज्यादा खाना पसंद करती हैं। जबकि रेड मीट में बहुत ज्यादा फैट होता है। इसके अलावा में इसमें कई सारे विटामिंस जैसे कि आयरन, जिंक, विटामिन भी भी पाए जाते हैं। यह अधिक शारीरिक काम करने वालोंके लिए बेनेफीशियल है। इसलिए जिम जाने वाले लोगों को रेड मीट खाने की सलाह दी जाती है।

red meadt vs white meat inside

एनर्जी

अगर आपको ज्यादा एनर्जी की जरूरत है तो व्हाइट मीट आपके लिए सही ऑप्शन है। क्योंकि 100 ग्राम चिकन मीट में केवल 197 कैलोरी पाई जाती है और यह आपको तुरंत एनर्जी देती है। वहीं ओरिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि रेड मीट में विटामिन बी बहुत होता है। विटामिन बी एनर्जी का बेहतरीन जरिया तो है लेकिन इससे तुरंत एनर्जी नहीं मिलती है।

 

 

मसल्स

अगर ये पूछा जाए कि दोनों में से कौन सी चीज हमारे लिए बेस्ट है तो इसका जवाब है व्हाइट मीट। 

रेड मीट बीफ बेशक प्रोटीन अधिक होता है लेकिन शरीर इसका केवल 74 फीसदी ही यूज़ (वो भी अगर आप बहुत अधिक शारीरिक काम करती हैं) कर पाता है। वहीं व्हाइट मीट का लगभग 80 फीसदी प्रोटीन शरीर यूज़ कर लेता है। इससे आप अंदाजा लगा सकती हैं कि व्हाइट मीट हमारे लिए ज्यादा जरूरी होता है।

तो इन डिफरेंसेस के आधार पर आप अंदाजा लगा सकती हैं कि कौन सा मीट आपके लिए बेस्ट है।

 

  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।