पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बैक्टीरियल संक्रमण लैप्टोस्पायरोसिस के शिकार हो गए थे। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल चुका है, हालांकि ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर यह कौन सी बीमारी है? इसके लक्षण क्या होते हैं और कैसे लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं? इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। डॉक्टर विभु कावत्रा पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजिस्ट और एलर्जी स्पेशलिस्ट विभु नर्सिंग होम और रेनबो हॉस्पिटल इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
क्या होता है लैप्टोस्पायरोसिस?
एक्सपर्ट के मुताबिक यह बीमारी चूहे के पेशाब से फैलता है,यह पेशाब पानी ,मिट्टी या खाने-पीने की चीजों के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। संक्रमित जानवरों के डायरेक्टर कॉन्टैक्ट में आने से भी यह बीमारी किसी इंसान को हो सकती है। जैसे अगर आपने नॉन वेज खाया हो और उस जानवर में यह इंफेक्शन हो तो आपको भी यह बीमारी हो सकती है। आपके शरीर पर कहीं चोट लगी है और आपने संक्रमित मिट्टी पर हाथ रखा और फिर चोट या घाव वाली जगह पर हाथ रखा तब भी यह बीमारी आपके अंदर प्रवेश कर सकती है। एक्सपर्ट विभु बताते हैं कि अक्सर यह बीमारी उस जगह पर फैलती है जहां पर बाढ़ आती है।
लैप्टोस्पायरोसिस के लक्षण
- सिरदर्द
- बुखार कंपन के साथ
- मांसपेशियों में दर्द
- उल्टी
- पेट खराब
- रैशेज
- पीलिया
- खांसी
- सांस की तकलीफ
यह भी पढ़ें-मानसून में फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो इन जादुई टिप्स से फौरन मिलेगी राहत
कैसे करें बचाव?
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਧਰਤੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਪਵਿੱਤਰ ਵੇਈਂ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੀਂਦੇ ਹੋਏ CM @BhagwantMann ਜੀ
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 17, 2022
ਪਵਿੱਤਰ ਵੇਈਂ ਨੂੰ ਸਾਫ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਬੀੜਾ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਜੀ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ pic.twitter.com/4LnU0U66wQ
- गंदे पानी को पीने से बचें
- नदी के पानी में न नहाएं
- जानवरों से दूरी बनाएं
- खाने को चूहों से बचा करके रखें
- घाव पर पट्टी लगाकर ही जानवरों के संपर्क में आएं।
यह भी पढ़ें-लंबे समय तक यूरीन रोकने की आदत आपमें भी हैं तो सावधान हो जाएं
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: FREEPIK
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों