Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:42 PM IST

अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

Irregular Period Causes: महिलाओं के लिए हर महीने पीरियड्स का समय पर होना जरूरी है। कई कारणों से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। स्ट्रेस, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई कारणों से पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं।  
Updated:- 2025-01-27, 14:58 IST
image

अनियमित पीरियड्स की दिक्कत, आजकल महिलाओं को काफी परेशान कर रही है। महिलाओं के लिए, हर महीने पीरियड्स का समय पर होना जरूरी है। पीरियड्स का डिले होना, समय से पहले होना या स्किप होना तीनों ही सही नहीं है और इनसे शरीर में कई दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं, ये तीनों ही बातें, सेहत से जुड़े कई जरूरी संकेत देती हैं। अगर आपको पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं या पीरियड्स में फ्लो कम रहता है, तो इसके पीछे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। शरीर में कई विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी पीरियड्स साइकिल पर असर डालती हैं और पीरियड क्रैम्प्स को बढ़ सकती है। वहीं, इसका असर पीरियड पेन और फ्लो पर भी होता है। यहां हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कमी आपकी पीरियड साइकिल को अनियमित बना सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

विटामिन-डी की कमी से अनियमित हो सकते हैं पीरियड्स

hina khan shares promo of her upcoming show griha laxmi

  • विटामिन-डी3 की कमी, आपके पीरियड्स को अनियमित बना सकती है। विटामिन-डी3 शरीर की इंसुलिन रिलीज करने की क्षमता को बढ़ा सकती है और इससे ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट होने में मदद मिलती है।
  • विटामिन-डी का सही लेवल ओवरियन फॉल्क्यूल के मैच्योर होने के लिए जरूरी है। इसकी कमी ओव्युलेशन पर असर डालती है और इसका सही लेवल ओव्युलेशन को हेल्दी बनाकर, पीरियड्स को समय पर आने में मदद करता है।
  • विटामिन-डी3 हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए जरूरी है। यह शरीर में एंड्रोजन यानी अतिरिक्त मेल हार्मोन को कम करती है। इस हार्मोन के बढ़ने पर एक्ने, हेयर लॉस और अनियमित पीरियड्स की दिक्कत हो सकती है।
  • विटामिन-डी एंड्रोकाइन सिस्टम को रेगुलेट करने में अहम भूमिका निभाता है, जो हार्मोन प्रोडक्शन के लिए जरूरी है।
  • ओवरीज और यूट्रस में विटामिन-डी रिसेप्टर, हार्मोन प्रोडक्शन को रेगुलट करने और मेंस्ट्रुअल साइकिल को हेल्दी बनाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- हर महीने पीरियड्स का समय पर न आना बढ़ा देता है आपका स्ट्रेस? इस देसी चाय से रेगुलर हो सकती है साइकिल

irregular periods in pcod

  • इसकी कमी से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के बैलेंस पर असर होता है और पीरियड्स अनियमित होते हैं।
  • विटामिन-डी की कमी, इंसुलिन सेंसिटिविटी पर असर डालती है और इसकी वजह से पीसीओएस की दिक्कत बढ़ सकती है और पीरियड्स अनियमित होते हैं। इसका असर, फर्टिलिटी पर भी होता है।
  • इसकी कमी पूरी करने के लिए, अंडे, फैटी फिश, मिल्क प्रोडक्ट और सोया प्रोडक्ट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-डी सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान? रामबाण है नानी मां का यह देसी नुस्खा

 

अनियमित पीरियड्स के पीछे, शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी हो सकती है। इन पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।