हर रोज पॉटी करना हमारे रोज के रूटीन का हिस्सा है। हर रोज पेट साफ होना जरूरी है। वैसे तो हर किसी को ठोस नॉर्मल पॉटी होती है, लेकिन कई बार आपने गौर किया होगा कि पॉटी एकदम पतली यानी पानी जैसी हो रही है। क्या आप जानती हैं, कि पॉटी पतली क्यों होती है। ऐसा होना नॉर्मल है या यह खराब पाचन की तरफ इशारा है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। एक्सपर्ट महेश गुप्ता इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
एक्सपर्ट बताते हैं, कि पतली पॉटी को ही हम मेडिकल लैंग्वेज में डायरिया और दस्त कहते हैं। इसका मतलब होता है कि आपका पेट खाने को ठीक से नहीं पचा पा रहा है या शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा है। पानी जैसे दस्त का मतलब है कि आपके मल में सामान्य से ज्यादा तरल पदार्थ है। ऐसा तब होता है जब आपकी बड़ी आंत मल त्याग से पहले सारा पानी सोख नहीं पाती है। ऐसे में, आपका शरीर सामान्य मल की जगह बहुत पतला पानी जैसा मल निकालता है। आइए इसके कारण जानते हैं।
वायरल संक्रमण जैसे नोरोवायरस, रोटावायरस, यह बच्चों में आम है। यह वायरस पेट और आंतों में सूजन पैदा कर सके हैं, जिससे ऐसा होता है। इसे पेट का फ्लू भी कहा जाता है।
बैक्टीरियल संक्रमण के कारण भी ऐसा हो सकता है। दूषित भोजन या पानी से होने वाले बैक्टीरिया जैसे ईं, कोली, साल्मोनेला भी पतली पॉटी का कारण बन सकते हैं।
कई बार हम ज्यादा तीखा या मसालेदार भोजन कर लेते हैं, तब भी ऐसा होता है।
इसके अलावा सीलिएक रोग, इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम , इंफ्लेमेटरी बोवेल सिंड्रोम जैसी समस्याओं के कारण भी दस्त हो सकता है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपको हल्का फुल्का संक्रमण है, और आपने पानी ठीक ठाक पिया है, ते दस्त अपने आप ठीक हो जाते हैं। इसके लिए किसी खास इलाज की जरूरत नहीं होती है। लेकिन दस्त पे दस्त आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है कि सुबह पॉटी जाने का सही समय क्या है?
यह भी पढ़ें-पेट का रिपोर्ट कार्ड है आपकी पॉटी, इन तीन बातों से समझें कितने सेहतमंद हैं आप
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।