herzindagi
image

क्या आपको पता है कि सुबह पॉटी जाने का सही समय क्या है?

What time should I poop in the morning: सुबह उठकर पॉटी जाना अच्छी सेहत की निशानी है। अगर आपको सुबह उठकर प्रेशर फील नहीं होता है, तो यह सही नहीं है। क्या आपको पता है कि सुबह पॉटी जाने का सही समय क्या है? चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-02, 16:53 IST

What is a healthy time to poop: क्या आपको पता है कि सुबह पॉटी जाने का सही समय क्या है? अब अगर आप सोच रहे हैं कि भला यह कैसा सवाल हुआ...आखिर पॉटी जाने का भी कोई सही समय होता है क्या? तो आपको बता दें कि गट को हेल्दी रखने और सेहतमंद रहने के लिए, पॉटी जाने का भी एक सही समय होता है। हम में से ज्यादातर लोगों को सुबह उठते ही फ्रेश होने जाने की इच्छा होती है। लेकिन, कुछ लोगों का पेट पूरे दिन भी ठीक से साफ नहीं हो पाता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो देर से उठते हैं और फिर पॉटी जाते हैं और इसे सही मानते है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह उठकर पॉटी जाने का एक सही समय होता है। यह समय क्या है और कैसे इससे सेहत पर असर होता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

सुबह पॉटी जाने का सही समय क्या है? ( When is the best time to poop in the morning?)

What is a healthy time to poop

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सुबह उठते ही आपको पेट में प्रेशर महसूस होता है और आप वॉशरूम जाती हैं, तो यह अच्छे पाचन की निशानी है। इसका मतलब है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम कर रहा है।
  • आजकल लोग देर रात तक जागते हैं और इसलिए सुबह भी देर से उठते हैं। लेकिन, असल में सुबह 5-6 बजे के बीच पेट साफ होना जरूरी है। शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक के हिसाब से यही पेट साफ होने का सही समय होता है।
  • असल में हमारे लार्ज इंटेस्टाइन यानी बड़ी आंत के लिए सुबह 5-7 के बीच का समय सबसे एक्टिव माना जाता है और इसलिए इस समय पेट नेचुरली साफ होता है। लेकिन, अगर आप इस समय सो रहे हैं या पेट साफ नहीं हो रहा है, तो पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है।
  • हमारे गट को बैलेंस रहने के लिए, एसिड और एल्काइल का बैलेंस होना जरूरी है। लेकिन, जब एसिड बढ़ने लगता है तो यह बैलेंस बिगड़ जाता है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि 1 दिन में कितनी बार फार्ट करना और पेट साफ होना सही है? एक्सपर्ट से जानें

 When is the best time to poop in the morning

  • पेट में एसिड बढ़ने पर शरीर के तापमान पर भी असर होता है और इसलिए पेट को कई रोग घेरने लगते हैं।
  • असल में सुबह उठने के 15-20 मिनट के अंदर आपको प्रेशर फील होना चाहिए। कई लोगों को पेट साफ करने के लिए चाय पीने की जरूरत होती है। लेकिन, यह भी सही नहीं है। हालांकि, पेट साफ करने के लिए आप गुनगुना पानी पी सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- पेट का रिपोर्ट कार्ड है आपकी पॉटी, इन तीन बातों से समझें कितने सेहतमंद हैं आप

 

 

अगर आपको पेट में ज्यादा गैस बनती है, फार्ट अधिक आते हैं या पेट सही से साफ नहीं होता है, तो इस पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।