पीरियड में कभी-कभी ब्लीडिंग कम क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण

क्या पीरियड्स के दौरान आपको भी लाइट ब्लीडिंग होती है? जानिए ऐसा होने के पीछे क्या कारण होता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-01, 22:06 IST
how I  can increase my period blood flow

पीरियड्स हर महिलाओं के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। इस प्रक्रिया से हर महिला को गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को हैवी फ्लो, पेट में दर्द, मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स हर महिला के अच्छे स्वास्थ्य की तरफ इशारा करता है। इसमें जरा भी गड़बड़ी हो तो यह अच्छा संकेत नहीं होता है। वहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कभी-कभार ब्लड फ्लो काफी कम होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो चलिए हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जयसवाल जी से जानते हैं पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो कम होने के कर्म के बारे में।

पीरियड्स में ब्लड फ्लो कम क्यों आता है? (what causes low bleeding during periods)

reproductive system blood drops

  • तनाव लेने के कारण भी ब्लीडिंग कम हो सकती है। दरअसल तनाव होने पर शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है जो हाइपोथैलेमस,पिट्यूटरी और अवोरी के फंक्शन को प्रभावित करता है इसके कारण लाइट ब्लीडिंग हो सकती है।
  • कम उम्र में मासिक धर्म होने के कारण भी ब्लड का फ्लो कम होता है। इस उम्र में हार्मोन कम बनते हैं जिससे ब्लीडिंग कम होती है। कई बार लड़कियों को बहुत कम ब्लीडिंग होती है या फिर स्पॉट्स दिखाई देते हैं।
  • हार्मोन असंतुलन के कारण पीसीओडी और पीसीओएस की समस्या में भी पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो कम होता है। इस स्थिति में फीमेल हार्मोन कम बनते हैं जो ब्लड फ्लो कम आने का कारण बनता है।
  • अगर आपकी उम्र ज्यादा है और आप प्री मेनोपॉज फेज में हैं तो भी आपका ब्लड फ्लो कम हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अंडरवेट हैं और शरीर में फैट्स कम हो तो भी मासिक धर्म अनियमित हो सकता है। ऐसे में आपके हार्मोन सामान्य रूप से काम नहीं कर पाते हैं।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक जो महिलाएं बहुत ज्यादा इंटेंस वर्कआउट करती है वह जरूरत से ज्यादा ऊर्जा रिलीज कर देती है। इसके कारण भी हल्की ब्लीडिंग देखने को मिलती है

  • थायराइड हार्मोन का उत्पादन जब तेजी से बढ़ता है तो भी पीरियड्स हल्का हो सकता है।

यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP