herzindagi
image

Female Condoms: क्या फीमेल कंडोम यूज करने से कोई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Female Condom Side Effects:सेक्शुअल रिलेशन के दौरान, अनचाही प्रेग्नेंसी और एसटीडी यानी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से बचने के लिए, प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूरी है। फीमेल कंडोम कॉन्ट्रासेप्शन का एक अच्छा विकल्प है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है या आपको लगता है कि इसके इस्तेमाल से कोई नुकसान हो सकता है, तो चलिए इन सवालों के जवाब डॉक्टर से जान लीजिए।
Editorial
Updated:- 2025-03-06, 13:05 IST

What is Female Condom: फीमेल कंडोम भी मेल कंडोम की तरह कॉन्ट्रासेप्शन का एक सेफ तरीका है। लेकिन, इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना जरूरी है वरना डिस्कम्फर्ट हो सकता है। यह मार्केट में अभी मेल कंडोम जितने चलन में नहीं हैं। लेकिन, यह भी काफी इफेक्टिव होते हैं। इससे न केवल अनचाही प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता है, बल्कि एसटीडी से भी बचाव होता है। कंडोम की जब भी बात चलती है, तो अक्सर सिर्फ मेल कंडोम का ही जिक्र होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि फीमेल कंडोम्स भी कॉन्ट्रासेप्शन के लिए काफी प्रभावी होते हैं। फीमेल कंडोम्स के बारे में ज्यादातर महिलाओं को जानकारी नहीं है। लेकिन, यह कॉन्ट्रासेप्शन का एक सेफ तरीका है। बेशक यह किसी भी कपल का निजी फैसला है कि वह इंटिमेसी के दौरान किस कॉन्ट्रासेप्शन मेथड का इस्तेमाल करने में ज्यादा कम्फर्टेबल हैं। कई महिलाओं के मन में यह सवाल भी आता है कि क्या फीमेल कंडोम का कोई साइड-इफेक्ट भी हो सकता है, चलिए इस सवाल का जवाब गायनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

क्या Female Condoms यूज करने से कोई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं? 

Female condom disadvantages

  • फीमेल कंडोम, आमतौर पर पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। ये अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के साथ ही, एसटीआई और यूटाआई से बचने में भी मदद करते हैं। फीमेल कंडोम्स, पतले और मुलायम सिंथेटिक लेटेक्स से बने होते हैं और इन्हें वजाइना में इंसर्ट किया जाता है। फीमेल कंडोम, स्पर्म को यूट्रस में जाने से रोकते हैं।
  • इन्हें यूज करना शुरुआत में महिला के लिए थोड़ा अनकम्फर्टेबल हो सकता है।

female condom side effects

  • आप लेटकर, स्क्वॉट करके या किसी अन्य कम्फर्टेबल पोजिशन में इसे इंसर्ट कर सकती हैं। फीमेल कंडोम के बंद हिस्से पर एक छोटी रिंग होती है। इसे दबाकर आपको वजाइना में इंसर्ट करना होता है।
  • अगर इसके साइड इफेक्ट की बात करें, तो यह कई बार इंटरकोर्स के दौरान, वजाइना में स्लिप हो सकता है। ऐसे में इसे सही तरीके से यूज करना आना चाहिए वरना यह प्रभावी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें

यह विडियो भी देखें

Are female condoms safe

  • यह मेल कंडोम की तुलना में अधिक महंगा होता है और इसके साइज और लगाने के तरीके की वजह से, यह इंटिमेसी के दौरान ज्यादा आवाज पैदा कर सकता है।
  • इसे लगाने या निकालने में थोड़ा असुविधा हो सकती है और इसकी वजह से वजाइना में रैशेज या जलन भी हो सकती है।
  • आमतौर पर यह पूरी तरह से इफेक्टिव और सेफ है। लेकिन, कुछ फीमेल को इससे एलर्जी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- Female Condom और Male Condom में क्या होता है अंतर? जानें प्रोटेक्शन के लिए किसका इस्तेमाल है बेहतर


सेक्शुअल रिलेशन के दौरान कई कारणों से प्रोटेक्शन का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।