How to Use Female Condom: एक फीमेल कंडोम को कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें

अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इससे यौन संचारित रोगों का खतरा भी कम होता है। आमतौर पर कंडोम पुरुष द्वारा ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में फीमेल कंडोम भी उपलब्ध है? यह महिलाओं को एक स्वतंत्रता देता है।यह सुरक्षित गर्भनिरोधक विक्लप है। अब सवाल है कि क्या फीमेल कंडोम को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है? इस विषय पर हमने एक्सपर्ट से बातचीत कीDr Pooja C Thukral, Senior Consultant – Gynecologist at Cloudnine Group of Hospitals, Faridabad इसके बारे में जानकारी दे रही हैं।
फीमेल कंडोम को कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है?

एक्सपर्ट बताती हैं कि जिस तरह से मेल कंडोम को एक बार इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी प्रकार से फीमेल कंडोम को एक बार इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। फीमेल कंडोम को नॉन लेटेक्स मटेरियल जैसे नाइट्राइल से बनाया जाता है, जो पतला और नाजुक होता है। अगर इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जाए, तो इससे इसकी संरचना कमजोर हो सकती है और यह फट सकता है।
एक बार इस्तेमाल किए गए कंडोम में शुक्राणु, बैक्टीरिया और वायरस मौजूद हो सकते हैं, अगर इसे फिर से इस्तेमाल किया जाए, तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
फीमेल कंडोम पहले से लुब्रिकेटेड होता है, ताकि इस्तेमाल के दौरान सहजता बनी रहे। इसे धोकर इस्तेमाल करने पर लुब्रिकेशन खत्म हो सकता है, जिससे असहजता घर्षण और जलन हो सकती है।
फीमेल कंडोम का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था और एसटीडी से बचाव करना होता है, लेकिन दोबारा इसे इस्तेमाल किया जाए, तो इसकी सुरक्षा 95 फीसदी से घटकर काफी कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें-शरीर में किस न्यूट्रिएंट की कमी का पीरियड पर क्या असर होता है?
फीमेल कंडोम का सही इस्तेमाल कैसे करें?

- हर बार नया कंडोम इस्तेमाल करें।
- इस्तेमाल से पहले पैकेज की सही से जांच करें।
- इसे सही तरीके से निकालें और योनि में डालें।
- फिजिकल रिलेशन के बाद इसे सावधानी से निकालें और कचरे में फेंक दें।
यह भी पढ़ें-Myth vs Fact: क्या पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं मां नहीं बन सकती हैं?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- क्या फीमेल कंडोम को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?
- फीमेल कंडोम को एक बार इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। फीमेल कंडोम को नॉन लेटेक्स मटेरियल जैसे नाइट्राइल से बनाया जाता है, जो पतला और नाजुक होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।