डायबिटीज की समस्या आजकल काफी बढ़ गई है। लोग कम उम्र में ही इसका शिकार होने लगे हैं। इसे पूरी तरह से रिवर्स करना बहुत मुश्किल है, लेकिन सही खान-पान और नियमित जीवनशैली से इसे काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। डायबिटीज की शुरुआत होने पर हमारे शरीर में इसके कई लक्षण नजर आने लगते हैं।डायबिटीज में शरीर में इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन कम होता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने लगती है। भूख-प्यास से लेकर स्किन इश्यूज तक, शुगर लेवल बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
मोटापा डायबिटीज के कारणों में से एक है। अगर आपके पेट के इर्द-गिर्द अधिक चर्बी जम रही है या फिर अचानक से आपका बैक फैट बढ़ रहा है, तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है, तो उसकी वजह से फैट बढ़ने लगता है। इसे समय रहते पहचानें और कम करने की कोशिश करें।
डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। इसके चलते भूख और प्यास पर भी असर होता है। अगर अचानक से आपकी भूख बढ़ गई है, पानी ज्यादा पीने की इच्छा होती है, यूरिन ज्यादा आता है, तो एक बार अपने ब्लड शुगर की जांच जरूर करवाएं।
यह भी पढ़ें- World Hypertension Day:हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
अगर आपको स्किन पर कुछ टैग्स दिख रहे हैं, गर्दन के आस-पास की स्किन ज्यादा काली होने लगी है या फिर स्किन इंफेक्शन्स आपको जल्दी परेशान कर रहे हैं, तो ये डायबिटीज के शुरुआत लक्षण हो सकते हैं। कुछ लोगों की स्किन पर लाल या भूरे रंग के पैच भी नजर आने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार इन तरीकों से करें डायबिटीज को मैनेज
यह विडियो भी देखें
अगर आपको बहुत अधिक थकान महसूस होती है, तो यह भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। हमेशा थकान (थकान के कारण) बने रहना यूं तो कई बीमारियों का संकेत दे सकता है। इसके पीछे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Diabetes: शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए इन 3 तरीकों की लें मदद
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।