डायबिटीज से परेशान हैं, लेकिन वॉक करने का समय नहीं है, शुगर कंट्रोल के लिए करें ये 1 एक्सरसाइज

अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं और अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहती हैं, लेकिन वॉक या दूसरी एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पातीं, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक ऐसी खास एक्सरसाइज है, जिसे करके आप अपनी इस समस्या को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं सोलियस पुशअप (Soleus Pushup) की। यह एक्सरसाइज ब्लड शुगर को 52% तक कम कर सकती है और यह वॉक, नॉर्मल एक्सरसाइज या इंटरमिटेंट फास्टिंग से भी ज्यादा असरदार है। इस एक्सरसाइज की जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका श्रीनिवासन ने इंस्टा के माध्यम से शेयर की है।
सोलियस पुशअप क्या है और यह कैसे काम करता है?
सोलियस पुशअप एक खास तरह की एक्सरसाइज है, जो पिंडली की सोलियस मसल्स पर काम करती है। यह मसल्स हमारे पैरों के निचले हिस्से में होती है और इसका काम खड़े होने और चलने में मदद करना है।
जब हम इस मसल्स को एक्टिव करते हैं, तब यह ऑक्सीडेटिव मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ाती है। इससे ऑक्सीजन ब्लड शुगर और फैट को जलाता है। इस एक्सरसाइज से शरीर में ग्लूकोज का इस्तेमाल काफी अच्छी तरह होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अपने आप कम होने लगता है। सोलियस पुशअप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बिना थके घंटों तक किया जा सकता है।
सोलियस पुशअप कैसे करें?
यह एक्सरसाइज करने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले एक चेयर पर बैठ जाएं और पैरों को जमीन पर रखें।
- घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें, जैसा कि आप नॉर्मल बैठने की स्थिति में होती हैं।
- अब अपनी एड़ियों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें, जबकि आपके पंजे फर्श पर टिके रहें।
- इस दौरान आपको महसूस होगा कि आपकी पिंडलियों की मसल्स काम कर रही हैं।
इस एक्सरसाइज को शुरू में 7 मिनट तक करें, फिर 5 मिनट का ब्रेक लें। धीरे-धीरे आप इसका समय बढ़ाकर 1-2 घंटे तक कर सकती हैं।
यह एक्सरसाइज इतनी असरदार इसलिए है, क्योंकि यह सोलियस मसल्स को अलग से काम करने का मौका देती है, जिससे यह ग्लूकोज का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करती है।
सोलियस पुशअप के अन्य फायदे
- यह शरीर की चर्बी जलाती है, जिससे वजन कम होता है।
- यह एक्सरसाइज करते समय थकान महसूस नहीं होती, जिससे आप इसे लंबे समय तक कर सकती हैं।
- इसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकती हैं, जैसे कि ऑफिस में बैठे-बैठे या टीवी देखते हुए।
इसे जरूर पढ़ें: डायबिटीज हमेशा रखना चाहते हैं कंट्रोल, करें ये 5 काम
इसे जरूर पढ़ें: डायबिटीज के मरीज जरूर अपनाएं ये आदतें, शुगर रहेगा कंट्रोल
हालांकि, डायबिटीज को सिर्फ एक एक्सरसाइज से पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में रखने का असरदार और आसान तरीका है। इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।