herzindagi
aankhon ki roshni tej kaise kare

50 की उम्र में भी 6/6 विजन रहेगा! ये विटामिंस हैं असली 'Eye-Specialist'

मोबाइल और लैपटॉप के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आपको आंखों के लिए जरूरी विटामिन और सही पोषण के महत्व के बारे में हमें एक्सपर्ट डॉ. मनदीप सिंह बसु बता रहे हैं। इनकी सलाह को मानकर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक हेल्‍दी रख पाएंगे। 
Editorial
Updated:- 2025-12-22, 12:43 IST

आजकल आंखें पूरा दिन मोबाइल, लैपटॉप, टीवी पर ही लगी रहती हैं, जिससे आंखों पर बहुत ज्‍यादा प्रेशर पड़ता है। ऐसे में आंखों की सेहत को सही पोषण देना जरूरी हो जाता है। जिस तरह शरीर को ताकत के लिए पोषण की जरूरत होती है, वैसे ही आंखों को भी विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। सही डाइट और जरूरी विटामिन आंखों की रोशनी बनाए रखते हैं और उम्र के साथ आंखों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

आंखों के लिए क्यों जरूरी हैं विटामिन?

डॉक्‍टर मनदीप सिंह बसु (डायरेक्‍टर, डॉक्‍टर बसु आई केयर सेंटर) बता रहे हैं कि हमारी आंखों की संरचना बहुत नाज़ुक होती है। कॉर्निया, रेटिना और फोटो-रिसेप्टर सेल्‍स तभी हेल्‍दी रहते हैं, जब उन्हें सही पोषण मिले। विटामिन आंखों की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और थकान, जलन व धुंधलेपन जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। आइए आंखों के लिए जरूरी विटामिंस के बारे में जानते हैं।

विटामिन A- आंखों का सबसे बड़ा रक्षक

विटामिन A आंखों के लिए सबसे जरूरी विटामिन माना जाता है।

vitamin a for good eyesight

विटामिन C और E- सबसे अच्‍छे एंटीऑक्सीडेंट

विटामिन C और E शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

  • उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याओं की स्‍पीड को धीमा करते हैं।
  • रेटिना को सुरक्षित रखते हैं।
  • आंखों को लंबे समय तक हेल्‍दी बनाए रखते हैं।

B ग्रुप विटामिन- स्क्रीन से होने वाली थकान में राहत

विटामिन B2 और B12 आंखों की नसों को मजबूत बनाते हैं।

vitamin b for eyesight improvement

  • आंखों की जलन और थकान कम करते हैं।
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाले आई स्ट्रेन में राहत देते हैं।
  • आंखों की संवेदनशीलता को संतुलित रखते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड- आंखों की नमी और सुरक्षा

ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की नमी बनाए रखने में बेहद कारगर हैं।

  • ड्राई आई की समस्या कम करते हैं।
  • रेटिना की सेहत को सपोर्ट करते हैं।
  • स्क्रीन पर काम करने वालों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- आंखों पर नहीं चढ़ेगा मोटा चश्‍मा, रोशनी तेज रखने के लिए करें ये 4 योगाभ्यास

हेल्‍दी और सही डाइट- आंखों की सेहत की असली नींव

सप्लीमेंट्स मददगार हो सकते हैं, लेकिन असली ताकत बैलेंस डाइट से आती है। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, खट्टे फल, नट्स, सीड्स और दालें आंखों को जरूरी पोषण देती हैं और दृष्टि को लंबे समय तक हेल्‍दी रखती हैं।

healthy diet for good eyesight

सही खान-पान आंखों की देखभाल में मदद करता है, लेकिन यह मोतियाबिंद, आंखों से जुड़ी अन्‍य बीमारियां या नजर सुधारने के मेडिकल इलाज का विकल्प नहीं है। फिर भी, पोषक तत्‍वों से भरपूर हेल्‍दी डाइट को अपनाकर हम आंखों की रोशनी को बनाए रख सकते हैं और कई समस्याओं से बचाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आंखों की रोशनी रहेगी सुपर तेज! आयुर्वेद के ये 5 अचूक उपाय आज ही आजमाएं

जी हां, अच्छी नजर सिर्फ आंखों से नहीं, आपकी थाली से भी बनती है।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।