herzindagi
image

शाम तक पैरों में आ जाती है सूजन और नहीं बचती एक भी कदम चलने की हिम्मत? कहीं इस दिक्कत की शिकार तो नहीं हैं आप

दिनभर काम करने के बाद पैरों में हल्की थकान महसूस होना नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको इतनी थकान महसूस हो कि एक भी कदम चलने की हिम्मत न हो और पैरों में शाम तक सूजन आ जाए, तो यह सही नहीं है। ऐसा महिलाओं के साथ अक्सर होता है। इसके पीछे क्या वजह होती है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-31, 13:18 IST

अक्सर दिनभर काम करने के बाद शाम को हमारे पैर इतना थक जाते हैं कि चलना-फिरना भी मुश्किल लगता है। कई बार पैरों में सूजन आ जाती है, तो कभी-कभी तेज दर्द परेशान करता है। कई बार महिलाएं इसे सामान्य थकान समझकर अनदेखा कर देती हैं। लेकिन, अगर अक्सर ऐसा हो रहा है तो जान लीजिए कि यह थकान से ज्यादा है। वैरिकोज वेंस के कारण भी पैरों में सूजन आ जाती है और चलने-फिरने में दिक्कत होती है। हाथ, पैर, एड़ी, पंजे या टखनों पर नजर आने वाले नसों के गुच्छे या नीली नसे, वेरिकोज वेंस होती हैं। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा होती है। वैरिकोज वेंस क्या हैं, क्यों महिलाओं में ये ज्यादा कॉमन है और किन आयु्र्वेदिक उपायों से इन्हें कम किया जा सकता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

वैरिकोज वेंस महिलाओं में ज्यादा कॉमन क्यों हैं?

what should you avoid if you have varicose veins

  • पैरों में नजर आने वाले नीले रंग के नसों के गुच्छे, वैरिकोज वेंस होती हैं। ऐसा नसों के कमजोर होने या ब्लड फ्लो सही न होने के कारण होता है।
  • लंबे समय तक खड़े रहने, प्रेग्नेंसी और हार्मोनल बदलावों की वजह से यह दिक्कत होती है।
  • अगर आप इसे लंबे समय तक इग्नोर करेंगी, तो दर्द, सूजन और कई बार अल्सर भी हो सकते हैं। महिलाओं में यह दिक्कत हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से भी ज्यादा होती है।
  • एस्ट्रोजन लेवल का असर भी हमारी वेन्स पर होता है। वहीं, प्रेग्नेंसी में पैरों में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
  • बहुत अधिक टाइट कपड़े पहनने, हाई हील्स पहनने, लंबे वक्त तक खड़े रहने या फैमिली हिस्ट्री की वजह से भी ऐसा हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, ऐसा वात दोष बढ़ने और खराब ब्लड फ्लो के कारण होता है।

यह भी पढ़ें- अगर पैरों में बार-बार आती है सूजन तो बिना दवा के ऐसे करें ठीक

वैरिकोज वेंस को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

  • दिन में दो बार आपको विपरीत करणी आसन करना है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, वेन्स पर प्रेशर कम पड़ता है और थकान दूर होती है।
  • तिल, सरसों या नारियल के तेल से पैरों की मसाज करें। ऐसा आपको नीचे से ऊपर यानी तलवों से जांघों की ओर करना है। इससे वात बैलेंस होता है, ब्लड फ्लो में सुधार होता है और दर्द और सूजन कम होती है।
  • सुबह खाली पेट भीगे हुए मेथी के बीज खाएं। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इनसे खून साफ होता है।
  • सेंधा नमक के पानी में 15 मिनट पैर भिगोएं। इससे सूजन और दर्द कम होगा और पैरों को आराम मिलेगा। 

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- वैरिकोज वेंस होने पर न करें ये 5 काम, बढ़ सकती है मुश्किल


वैरिकोज वेंस अगर आपको भी परेशान कर रही हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।