सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हमें आलस आने लग जाता है। फिर चाहे बात सुबह उठने की हो या काम करने की, हमें पूरे दिन आराम करने का मन करता है। ऐसे में काम करते वक्त बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यही कारण है कि हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएं है जिनकी मदद से सर्दियों में आलस को खुद से दूर रखा जा सकता है। चलिए जानते हैं इन सभी टिप्स के बारे में जिन्हें फॉलो करने पर आपको फायदा मिलेगा।
जानिए क्यो आता है सर्दियों में आलस
हेर्नी फॉर हेल्थ नाम की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में डॉक्टर बजान बताते हैं कि सर्दियों के दौरान दिन छोटे हो जाते हैं। इसी वजह से हमारे शरीर में अधिक स्लीप हार्मोन का उत्पादन होता है जिसके बाद हम थका हुआ महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःहाय आलस! आप भी चाहती हैं अगर आलस को भगाना, तो एक्सपर्ट की ये राय रखें ध्यान
लगाएं अलार्म
सर्दियों के दौरान सुबह उठते वक्त हम सभी को बहुत परेशानी होती है। कई बार तो हमें पता भी नहीं चलता और हम कई एक्सट्रा घंटें सोते रह जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों से बचने का अच्छा तरीका है कि आप अलार्म लगाकर सोएं। ध्यान रहे कि आपके अलार्म की आवाज थोड़ी तेज हो क्योंकि कम आवाज करने वाला अलार्म अक्सर सुनाई नहीं दे पाता है।
करें एक्सरसाइज
एक बार बेड से उठ जाने के बाद जरूरत होती है नींद और आलस को दूर भगाने की। ऐसा ना करने पर काम करते वक्त आलस आता है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज की मदद से शरीर अच्छे से खुल जाता है और सुस्ती दूर भाग जाती है। (सर्दियों में वजन कम करने के टिप्स)
लाइट कर सकती है मदद
लाइट की मदद से भी आलस को दूर भगाया जा सकता है। कई बार अंधेरा होने पर हमें नींद आने लग जाती है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आपके आसपास अंधेरा ना हो।
कंबल में बैठने से बचें
अगर आप काम कर रहे हैं तो उस दौरान कंबल में बैठने से बचें। चूंकि ऐसा करने पर आपको कंबल से बाहर जाते वक्त ठंडक महसूस होती है जिसके बाद आपको काम करने का मन नहीं करता है।
इसे भी पढ़ेंः ज्यादा आलस को इन एक्सरसाइज से दूर भगाएं
तो ये थे कुछ टिप्स जिनको आलस को दूर भगाने के लिए ध्यान में जरूर रखना चाहिए। आपको यह आर्टिकल और टिप्स कैसे लगे? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों