High Cholesterol Symptoms: हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बेड कोलेस्ट्रॉल। जब लोग बहुत ज्यादा फैट्स का सेवन करते हैं तो खून में एलडीएल यानी कि बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से नसों में प्लाक जमने लगता है और रक्त प्रवाह में मुश्किलें पैदा होने लगती है। इसके कारण हार्ट अटैक स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल दबे पांव आपके शरीर में बनता है, जिसका कोई लक्षण नहीं दिखता है। हालांकि कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण आपको अपनी आंखों (ऐसे करें आंखों की देखभाल) में नजर आ सकते हैं। यह आपके लिए वार्निंग साइन की तरह होता है। इसे देखकर अगर आप जागरूक हो जाते हैं तो आप खुद को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखो में क्या बदलाव नजर आ सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों में दिखते हैं ये बदलाव
हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर आंखों के आसपास या कोने में पीली और सफेद गांठ बनने लगती है। यह छूने पर बिल्कुल मुलायम होते हैं। इसे जैंथिलास्मा (Xanthelasma) के नाम से जाना जाता है। एक्सपर्ट की माने तो जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होता है उनमें त्वचा के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने की वजह से ऐसे बदलाव होते हैं।
यह भी पढ़ें-अगर बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल तो Expert के बताए ये टिप्स करेंगे मदद
हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर कॉर्निया के चारों ओर सफेद या हल्के भूरे रंग का जमाव हो जाता है। ऐसा कॉर्निया के किनारे की गहराई में फैट्स जमा होने के कारण होता है। इसे आर्कस सेनिलिस के नाम से जाना जाताहै। यह आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण होता है।
आंखों का रंग बदलने या धुंधलादिखाई देना भी हाई कोलेस्ट्रॉल होने की निशानी है। दरअसल ये ऐसी स्थिति है जो रेटिनल वेन ऑक्लूजन कहते हैं। इस स्थिति में रेटिना से रक्त ले जाने वाली एक या उससे ज्यादा नसें बाधित हो जाती है।
यह भी पढ़ें-हाई कोलेस्ट्रॉल आसानी से हो सकता है कम, फॉलो करें ये आसान टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों