आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय

यह कहना गलत नहीं होगा कि आंखें भगवान की सबसे खूबसूरत देन है। इसलिए इनकी देखभाल जरूर करनी चाहिए। सोचिए अगर ये आंखें न हो, तो यह खूबसूरत दुनिया आप कैसे देख पाएंगे। अक्सर हमें पता ही नहीं चलता कि कब आंखों की रोशनी कम हो जाती है। कब आंख में दर्द किसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाता है। थोड़ी सी भी लापरवाही, यानी आंखों में दर्द से लेकर पानी निकलने की समस्या हो जाती है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको आंखों की देखभाल करने का तरीका बताएंगे।
स्वस्थ आंखों के लिए स्क्रीन टाइम कम करें
यह कहना गलत नहीं होगा कि फोन अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसलिए तो आंख खुलते ही, फोन का इस्तेमाल किया जाता है। आंखों की देखभाल के लिए आपको स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए। फोन से निकलने वाली रेडिएशन के कारण आंखें कमजोर हो जाती हैं। इसलिए आपको स्क्रीन टाइम को कम करना चाहिए। आपको हर 20 मिनट बाद कम से कम 20 सेकंड के लिए आंखों को ब्रेक देना चाहिए। इससे आंखों पर जोर कम पड़ता है।
नाभि पर तेल लगाने से होने वाले फायदे
नाभि पर तेल लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे त्वचा में निखार और पेट से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। नाभि में तेल लगाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसलिए आपको नाभि में तेल लगाना चाहिए। आप तिल या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। केवल रोशनी ही नहीं, आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। (नाभि में तेल लगाने के फायदे)
इसे भी पढ़ें: आंखों की खूबसूरती और सेहत बनाए रखने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 8 टिप्स
हेल्दी आंखों के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट
स्वस्थ आंखों के लिए आपको डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। खानपान के जरिए स्वास्थ्य संबंधी सभी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, ल्यूटिन, जिंक और विटामिन सी से भरपूर चीजों को अपनी डाइट शामिल करें। ये पोषक तत्व आंखों की स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। बैलैंस डाइट लें। फिश, खट्टे फल, पत्तेदार सब्जियां खाएं।
इसे भी पढ़ें: Expert Tips: ये '10 एक्सरसाइज' रोजाना करेंगी तो आंखें रहेंगी हेल्दी
स्वस्थ आंखों के लिए अन्य टिप्स
- स्वस्थ आंखों के लिए आपको आई टेस्ट करवाना चाहिए। हर 3-5 महीने आंखों की रोशनी की जांच करवाएं। टेस्ट के जरिए आपको पता लग जाएगा कि कहीं आपको मोतियाबिंद, रेटिनल डिटेचमेंट और ग्लूकोमा जैसी कोई बीमारी तो नहीं है।
- नींद का भी ध्यान रखें। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगे, तो इसके कारण न केवल सिर में बल्कि आंखों में भी दर्द होने लगता है। इसलिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।
- अगर आपका काम दिनभर लैपटॉप पर टाइप करने का है, तो ऐसे में आपको अपनी आंखों के स्वास्थ पर ज्यादा देना चाहिए। आपको लैपटॉप से निकलने वाली रेज से आंखों को बचाने के लिए स्पेशल लैपटॉप के लिए डिजाइन किए हुए चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए।
- योग जरूर करें। ऐसे कई योग आसान हैं, जिन्हें करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। साथ ही, आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। इसलिए सुबह उठने के बाद कम से कम आधा घंटा योग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।