herzindagi
symptoms of calcium deficiency

महिलाओं में 30 की उम्र के बाद दिखें ये लक्षण, तो हो सकती है कैल्शियम की कमी

एक उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने लगती है। आइए जानते हैं कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-08, 12:00 IST

हम सभी को मालूम है कि कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर होने लगती है, लेकिन इसके अलावा भी कैल्शियम बाकी अंगों को भी सेहतमंद रखने में खास भूमिका निभाता है। वहीं अक्सर महिलाओं में 30 की उम्र में कैल्शियम की कमी हो जाती है। इसे हम हाइपरकैल्सीमिया के नाम से जानते हैं। कई बार इसके लक्षण भी नजर आते हैं लेकिन हमें मालूम ही नहीं चलता कि ऐसा क्यों हो रहा है आइए जानते हैं कैल्शियम की कमी होने पर क्या-क्या लक्षण नजर आ सकते हैं

महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने पर क्या होता है?

weakness

मसल क्रैंप

कैल्शियम न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है, बल्कि मसल्स फंक्शन के लिए भी कैल्शियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो आपको मसल क्रैंप बार-बार हो सकता है। खासकर आपके पैरों में क्रैंप्स होता है। अगर आपको भी इन दिनों ऐसा महसूस हो रहा है तो आपको कैल्शियम लेवल चेक करना चाहिए।

सुन्नता

शरीर में कम कैल्शियम स्तर से संबंधित एक अन्य लक्षण विशेष रूप से हाथ पैरों या चेहरे में झुनझुनी या सुन्नता है,ऐसा इसलिए है क्योंकि कैल्शियम तंत्रिका कार्य के लिए आवश्यक है।

कमजोर नाखून

कैल्शियम की कमी नाखूनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। यदि आप अचानक कमजोर या भंगुर नाखून देखते हैं जो आसानी से टूट जाते हैं, तो इसके लिए आपके कैल्शियम का स्तर जिम्मेदार हो सकता है।

यह भी पढ़ें-40 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें यह हर्ब, कम होगा हार्ट अटैक का खतरा

कमजोरी

calcium weakness

इसके अलावा शरीर में कम कैल्शियम का स्तर कमजोरी में योगदान दे सकता है। अगर आप कम काम करते हैं और पर्याप्त आराम करते हैं बावजूद इसके आपको कमजोरी महसूस होती है तो यह कैल्शियम के लो लेवल की तरफ इशारा है।

यह विडियो भी देखें

दांतों का कमजोर होना

कैल्शियम दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी कमी से दांतों का कमजोर होना या भुरभुरा होना बढ़ जाता है। कई मामलों में कैविटी का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।