Bronchitis से परेशान हैं सोनम कपूर, जानें क्‍या है ये बीमारी

सोनम को environmental conditions के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उन्हें ब्रोंकाइटिस हो गया है।
Updated:- 2017-11-02, 14:06 IST
sonam pollution problem article

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आजकल बीमार हैं और इस बीमारी से वो काफी परेशान भी हैं। दरअसल, सोनम को environmental conditions के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उन्हें ब्रोंकाइटिस हो गया है।

सोनम ने किया ट्वीट

सोनम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मुझे जिंदगी में कभी सांस लेने में तकलीफ नहीं हुई। लेकिन कुछ समय से मुझे सांस लेने परेशानी हो रही है और मुझे ब्रोंकाइटिस हो गया है। यह बहुत डरावना है।'

क्या है ब्रोंकाइटिस?

ब्रोंकाइटिस एक breathing प्रॉब्‍लम है। आमतौर पर यह समस्या सर्दियों में ज्यादा होती है। ब्रोंकाइटिस में श्वास नलियां या मुंह, नाक और फेफड़ों के बीच हवा के मार्ग में सूजन आ जाती है। इससे पीड़ित लोगों की ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। यह सूजन वायरस, बैक्टीरिया, धूल में सांस लेने और केमिकल प्रदूषण के कारण हो सकती है।

Read more: मुंबई में बढ़ते air pollution पर सेलिब्रिटी ने भी किया ट्वीट

ब्रोंकाइटिस के लक्षण

  • ब्रांकाई की सूजन
  • गले में खराश
  • Headache
  • थकानवायु
  • मसल्‍स में पेन
  • सांस लेने में कठिनाई
  • सांस के साथ सीटी की आवाज होना
  • chest pain
  • बुखार और कपकपी
  • चेस्‍ट में जकड़न या बेचैनी
  • नाक का भरना या बहना

ब्रोंकाइटिस के  कारण

  • Tobacco smoke
  • वायरस
  • बैक्टीरिया
  • Air pollution
  • धूल
  • Toxic gases
  • Industrial smoke

ब्रोंकाइटिस से बचाव के उपाय

  • रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी आपकी क्षमता बढाकर आपके फेफड़ों पर पड़ने वाले जोर को कम करती हैं। हल्‍की एक्‍सरसाइज कर आपकी मसल्‍स पर अधिक जोर नहीं पड़ता जैसे कि पैदल चलना, तैरना आदि करना चाहिए। गहरी सांस वाले एक्‍सरसाइज फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं।
  • सुखासन और पवनमुक्तासन जैसे योग करने से ब्रोंकाइटिस को आरंभिक स्थिति में कंट्रोल किया जा सकता है।
  • Smoking ना करें और smoke के संपर्क से भी बचें क्योंकि smoking ब्रोन्कियल ducts को उत्तेजित करके आपकी इम्‍यूनिटी कम करता है।
    ज्‍यादा से ज्‍यादा लिक्विड लें।
  • प्याज पुराने समय से चली आ रही दवा है और इसमें सूजन कम करने का गुण होता है, इसलिए इसका सेवन करते रहना चाहिए।
  • लहसुन और अदरक इम्‍यूनिटी को स्‍ट्रॉग बनाने में हेल्‍प करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।