herzindagi
early signs of ovarian cancer

शुरुआती दौर में ओवेरियन कैंसर में दिखते हैं कुछ ऐसे लक्षण, समय रहते जरूरी है पहचान

शुरुआती दौर में ओवेरियन कैंसर के खतरे को समझ पाना मुश्किल है, क्योंकि इसके ज्यादातर लक्षण दूसरी बीमारियों में भी नजर आते हैं। हालांकि अगर इन लक्षणों की तीव्रता को समझा जाए तो इससे काफी हद तक ओवेरियन कैंसर के जोखिम का अंदाजा लगाया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-19, 17:41 IST

ओवेरियन कैंसर एक साइलेंट किलर है जिसका पता इसका शिकार होने के बाद ही चलता है। गौरतलब है कि ज्यादातर मामलों में ओवेरियन कैंसर का पता अंतिम चरण में लगता है, तब तक यह आस-पास के अंगों में भी पूरी तरह फैल चुका होता है। ऐसी स्थिति में कैंसर का इलाज कर पाना मुश्किल हो जाता है और महिला की जान पर आ पड़ती है।

ऐसे में महिलाओं में जागरूकता बेहद जरूरी है ताकि शुरुआती दौर में ही महिलाएं इस घातक बीमारी के लक्षणों को जान और पहचान सके। हमारा यह आर्टिकल इस दिशा में छोटा सा प्रयास है, जिसमें हम ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। इन लक्षणों के जरिए महिलाएं ओवेरियन कैंसर के खतरे को खुद भांप सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम करना है कम तो लाइफ स्टाइल में जरूर करें ये बदलाव

बता दें कि हमने इस बारे में महाराष्ट्र के शताब्दी हॉस्पिटल के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सागर गायकवाड़ से बात की और उनसे मिली जानकारी यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

डॉ. सागर गायकवाड़ बताते हैं कि शुरुआती दौर में ओवेरियन कैंसर के खतरे को समझ पाना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि इसके ज्यादातर शुरुआती लक्षण दूसरी बीमारियों में भी परिलक्षित होते हैं। हालांकि वहीं कुछ विशेष लक्षण और शारीरिक परेशानियां ओवेरियन कैंसर का काफी कुछ संकेत देती हैं। अगर इन लक्षणों और शारीरिक परेशानियों को सही समय पर पहचान हो जाए तो उचित इलाज मिलने पर ओवेरियन कैंसर से निजात भी संभव है।

चलिए अब उन लक्षणों के बारे में जान लेते हैं जो ओवेरियन कैंसर से पीड़ित होने पर शुरुआती दौर में ही नजर आने लगते हैं।

पेट में लगातार दर्द बने रहना

लगातार पेट में दर्द बने रहना ओवेरियन कैंसर का एक मुख्य लक्षण है जो शुरुआती दौर में ही दिखाई पड़ने लगता है। पर अक्सर इसे पेट से जुड़ी समस्या मान कर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसलिए अगर पेट और पाचन संबंधी समस्या न होने के बावजूद लंबे समय तक पेट में दर्द बना रहता है तो इसे हल्के में न लें। इसके लिए तुरंत किसी गायनेकोलॉजिस्ट से दिखाएं।

symptoms of ovarian cancer

पेट में लंबे समय तक सूजन रहना

पेट में लंबे समय से सूजन रहना भी ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में अक्सर पेट के सूजन को लिवर या पाचन से संबंधी समस्या मान उसका इलाज किया जाता रहता है। ऐसे में ओवेरियन कैंसर का जोखिम और भी बढ़ जाता है। इसलिए अगर किसी महिला को पेट और उसके आस-पास के हिस्से में होने वाले सूजन की समस्या रहती है तो उसे इसकी जांच जरूर करा लेनी चाहिए।

पीरियड्स का अनियमित होना

रेगुलर पीरियड्स, ओवरी के हेल्दी होने का संकेत है। इसलिए अगर पीरियड्स सही वक्त पर नहीं आ रहा है या जल्दी-जल्दी आ रहा है तो यह ओवेरियन कैंसर या ओवरी से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है। इसलिए पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को आम मान कर नजरअंदाज करने की भूल न करें। इसके लिए तुरंत किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। शारीरिक परिक्षण के आधार पर डॉक्टर पीरियड्स की अनियमितता की असल वजह बता पाएंगे।

थकान और कमजोरी महसूस करना

डॉ. सागर गायकवाड़ बताते हैं कि महिलाओं में लंबे समय तक थकान और कमजोरी की शिकायत रहना भी ओवेरियन कैंसर से पीड़ित होने का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको बिना अधिक शारीरिक श्रम किए थकान हो जाती है तो आपको अपनी इस समस्या के लिए गंभीर होने की जरूरत है।

weakness may be sigh on ovarian cancer

फिजिकल रिलेशन के दौरान दर्द होना

अगर किसी महिला को फिजिकल रिलेशन के दौरान दर्द की समस्या पेश आती है तो इसे लेकर भी उसे किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। असल में फिजिकल रिलेशन के दौरान दर्द का अनुभव भी ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। जबकि महिलाएं इसे सामान्य समझ अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं, ऐसे में आगे चलकर यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है।

भूख का कम होना

अचानक से भूख का कम होना या खाने में किसी तरह की कठिनाई पेश आना भी ओवेरियन कैंसर का लक्षण है। इसलिए इस तरह की किसी भी समस्या के पेश आने पर गायनेकोलॉजिस्ट यानी कि स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें। गायनेकोलॉजिस्ट ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसे शारीरिक जांच के आधार पर ओवेरियन कैंसर की स्थिति का पता लगा पाएंगे। 

उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। 

यह भी पढ़ें- महिलाओं को ही अधिक परेशान करते हैं ये 5 तरह के कैंसर, जानें क्यों?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।