Irregular Periods: समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? पिएं यह ड्रिंक

Periods Home Remedies: अनियमित पीरियड्स की समस्या से काफी महिलाएं परेशान रहती हैं। पीरियड्स का सही समय पर आना महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। पीरियड्स नियमित हैं या नहीं, पीरियड साइकिल कितने दिन का है, पीरियड ब्लड का कलर कैसा है, पीरियड के दिनों में क्या आपको खून के धक्के आ रहे हैं, पीरियड के दौरान आपको दर्द कितना हो रहा है, पीएमएस के समय में कितनी परेशानी हो रही है, ये सारी बातें पीरियड हेल्थ से जुड़ी जरूरी जानकारी देती हैं। अनियमित पीरियड्स, शरीर में हार्मोनल असंतुलन का संकेत देते हैं।
हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होने वाली हेल्थ कंडीशन PCOS में भी पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं। ऐसा डाइट में न्यूट्रिशन की कमी, स्ट्रेस वगरैह के कारण भी हो सकता है। अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए आपको एक्सपर्ट की बताई इस हेल्दी ड्रिंक को पीना चाहिए। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
अनियमित पीरियड्स के लिए हेल्दी ड्रिंक के फायदे (What to do if Periods are Irregular)

- इस ड्रिंक में करी पत्ते, दालचीनी और अदरक का इस्तेमाल किया जाता है।
- करी पत्ते में न्यूट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह PCOS में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करती है।
- दालचीनी टिश्यूज की हेल्थ के लिए अच्छी होती है। अगर आप PCOS में लगभग 8 हफ्तों तक अपनी डाइट में दालचीनी को शामिल करती हैं, तो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम हो सकता है।
- दालचीनी पीरियड्स को रेगुलर करती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, PCOS से परेशान महिलाओं को इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
- अदरक में जिंजरॉल और जिंजेरोन होता है। यह पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करती है। साथ ही इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
- अदरक मांसपेशियों की थकान को भी कम करती है।
यह भी पढ़ें- Absent Periods: एब्सेंट पीरियड्स क्या होते हैं? जानें लक्षण, कारण और इलाज
PCOS के लिए ड्रिंक (PCOS Symptoms)

सामग्री
- अदरक- 1 इंच
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- करी पत्ते- 5-7
- पानी- लगभग 1 गिलास
विधि
- इन सारी चीजों को पानी में रात भर भिगो दें।
- सुबह इसे छानकर पिएं।
- इसे आपको रोज सुबह खाली पेट पीना है।
- ऐसा लगातार 8 हफ्तों तक करें।
यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- क्या पीरियड्स का अनियमित होना PCOS का लक्षण है?
- हां, PCOS में पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस और ओवरीज में बनने वाली सिस्ट की वजह से होता है।
- पीरियड्स में मुझे अधिक दर्द क्यों होता है?
- पीरियड्स में अधिक दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस, कई हेल्थ कंडीशन्स वगरैह शामिल हैं। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।