Breast Cancer Awareness Month: 'सेल्फ-चेक' से होती है ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की शुरुआत, ये 10 बातें जो आपको डॉक्टर से जाननी चाहिए

ब्रेस्ट कैंसर की पहचान अगर शुरुआती स्टेज में कर ली जाए, तो इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए इसके बार में जागरुक होना और इसके खतरे को कम करने के लिए प्रयास करना बहुत जरूरी है। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की शुरुआत सेल्फ-चेक के साथ होती है। इससे बचने के लिए सबसे जरूरी शुरुआती लक्षणों की पहचान है। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए कई ऐसी बातें हैं, जो महिलाओं को जरूर जाननी चाहिए। अगर आप इन 10 बातों का ध्यान रखेंगी, तो काफी हद तक इसके खतरे को कम किया जा सकता है। चलिए, इन बातों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर मनीषा रंजन, स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ, क्लाउडनाइन हॉस्पिटल, नोएडा जानकारी दे रही हैं।
1. सेल्फ-चेक क्या होता है?

सेल्फ-चेक यानी खुद अपने स्तनों की जांच करना। इसमें आप घर पर ही अपनी उंगलियों से स्तनों में किसी गांठ, सूजन या बदलाव को महसूस कर सकती हैं।
2. कब करना चाहिए सेल्फ-चेक?
हर महीने एक बार सेल्फ-चेक करना चाहिए। पीरियड्स खत्म होने के 5 से 7 दिन बाद सेल्फ-चेक करना सबसे सही समय होता है।
3. ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन करते वक्त क्या देखना/महसूस करना चाहिए?
- ब्रेस्ट या बगल में कोई गांठ तो नहीं है
- निप्पल से किसी तरह का डिस्चार्ज तो नहीं है
- ब्रेस्ट की स्किन में किसी तरह का खिंचाव महसूस हो रहा है या नहीं
- ब्रेस्ट की स्किन के रंग में बदलाव
- ब्रेस्ट में दर्द या असामान्य सूजन
4. सेल्फ-चेक किस उम्र से शुरू करना चाहिए?
20 साल की उम्र से ही हर महिला को महीने में एक बार सेल्फ-चेक करना चाहिए।
5. अगर कोई गांठ मिले तो क्या करें?
डरें नहीं, हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन तुरंत डॉक्टर या कैंसर स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें।
6. क्या हर महिला को मैमोग्राफी करवानी चाहिए?

40 साल की उम्र के बाद हर महिला को साल में एक बार मैमोग्राफी करानी चाहिए। आप इस बारे में डॉक्टर की सलाह भी ले सकती हैं।
7. क्या ब्रेस्ट कैंसर आनुवंशिक होता है?
हां, कुछ मामलों में ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक हो सकता है, लेकिन हर केस में ऐसा नहीं होता है। अगर आपकी फैमिली में किसी को ब्रेस्ट कैंसर रहा है, तो आपको इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
8. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव कैसे किया जा सकता है?
नियमित सेल्फ-चेक, ब्रेस्ट कैंसर से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा, हेल्दी डाइट लें, नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान और शराब से दूर रहें और समय पर मेडिकल जांच करवाएं।
यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना
9. ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण जल्दी पहचानना क्यों जरूरी है?
अगर कैंसर शुरुआत में पकड़ में आ जाए, तो इलाज आसान होता है और ठीक होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।
10. कैंसर स्पेशलिस्ट से कब मिलना चाहिए?
अगर आपको कोई बदलाव, गांठ, या लक्षण दिखे, या परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी इन बातों को महिलाओं को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।