पीरियड्स का हर महीने समय पर होना किसी भी महिला की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। बेशक पीरियड होने पर कई बार दिक्कत महसूस होती है लेकिन सच ये भी है कि इनका ना होना और बड़ी दिक्कत है। पीरियड से जुड़े कई तरह के मिथ्स आज भी हमारे समाज में फैले हुए हैं। यही वजह है कि पीरियड से जुड़ी जरूरी बातों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। क्या आप जानती हैं कि आपका पीरियड साइकिल कितने दिन का है, पीरियड ब्लड का कलर कैसा है, पीरियड के दिनों में क्या आपको खून के धक्के आ रहे हैं, पीरियड के दौरान आपको दर्द हो रहा है या नहीं, ये सब आपको हेल्थ से जुड़ी कई बातों की जानकारी देते हैं।
अगर मैं आपसे पूछूं कि क्या आपको हेल्दी पीरियड हो रहे हैं तो मुमकिन है कि आप हां या ना में जवाब नहीं दे पाएंगी। इसके पीछे वजह ये है कि शायद इस बात के जवाब को लेकर आप खुद उलझन में हैं। चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन संकेतों से आप पहचान सकती हैं कि आपको हेल्दी पीरियड्स हो रहे हैं या नहीं। ये जानकारी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरिवाल की पोस्ट के आधार पर हम आप तक पहुंचा रहे हैं।
पीरियड 26-35 दिन के बीच में आ जाना चाहिए। अगर आपका पीरियड 4-5 दिन से अधिक डिले होता है या फिर आपको 26 दिन के अंतराल से पहले ही दोबारा पीरियड आ जाता है तो ये आपके हार्मोन्स में गड़बड़ी का संकेत है। पीरियड के दौरान फ्लो लगभग 6 दिन चलना चाहिए। अगर पीरियड इससे ज्यादा दिन तक चलते हैं तो ये ठीक नहीं है।
यूं तो हमेशा से लड़कियों को यही समझाया जाता है कि पीरियड्स के दौरान दर्द होना नॉर्मल है और इसे बर्दाश्त करना चाहिए। पर असल में पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान अगर आपको पैरों में, कमर में या फिर पेट में दर्द होता है ये नॉर्मल नहीं है। हल्के-फुल्के दर्द को फिर भी एक बार अनदेखा किया जा सकता है लेकिन जरूरत से ज्यादा दर्द होने पर इसे बर्दाश्त करने की जगह डॉक्टरी सलाह लें।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- Expert Tips : पीरियड्स के दौरान स्वस्थ रहने के लिए हर स्टेज पर खानी चाहिए ये चीजें
View this post on Instagram
अगर पीरियड फ्लो(क्यों होता है हैवी फ्लो) में आपको हैवी ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं जिनका रंग गहरा लाल है तो ये अनहेल्दी पीरियड्स का संकेत है। इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स में ब्लीडिंग कम होती है तो ये नुस्खा आजमाएं
अगर आपको पीरियड्स आने से पहले पीएमएस यानी की प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण महसूस नहीं होते हैं तो ये अच्छा संकेत है। कई महिलाओं को पीरियड्स आने से 1-2 हफ्ते पहले से ही मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, क्रेविंग्स, सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा हार्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है। अगर आपको ये लक्षण महसूस नहीं होते हैं तो ये हेल्दी पीरियड्स का संकेत है।
अगर आपको पीरियड्स से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।