पीरियड साइकिल बिगड़ गई है? शरीर इन लक्षणों से करता है आपको आगाह

पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होता है। लेकिन कई बार पीरियड साइकिल में गड़बड़ी हो जाती है। आइए जानते हैं, गड़बड़ी होने पर शरीर कौन से संकेत देता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-21, 00:46 IST
image

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आते हैं, एक तय समय पर। इसे हम मासिक धर्म के नाम से जानते हैं। सामान्य मासिक धर्म चक्र औसतन लगभग 28 दिनों तक चलता है। इसे हेल्दी पीरियड साइकल माना जाता है। लेकिन वयस्कों में यह 21 से 35 दिनों तक भी होता है। बदलती लाइफस्टाइल, तनाव , खानपान और हार्मोनल असंतुलन के चलते ये चक्र गड़बड़ा जाता है। जब पीरियड बिगड़ती है, तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। हम आपको इस आर्टिकल में इसके कुछ लक्षण बता रहे हैं, अगर आपको ये लक्षण नजर आए, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर शकुंतला नाग ने इस बारे में जानकारी दी है।

पीरियड साइकल बिगड़ने पर नजर आते हैं ये संकेत

Period-fact-women-should-know-1737626587016

अगर आपके पीरियड्स की तारीख हर बार पदलती है। कभी जल्दी, तो कभी लेट आता है, तो ये साफ संकेत है कि आपका हार्मोन बैलेंस बिगड़ रहा है। नियमित चक्र 21 से 35 दिनों के बीच होना चाहिएय. इससे ज्यादा या कम होना अलार्म है।

अगर आपको पीरियड में ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो रही है या बहुत हल्की ब्लीडिंग हो रही है, तो यह बताता है कि आपके पीरियड साइकल में गड़बड़ी हो गई है।

पीरियड्स की जो अवधि होती है, वह 3 से 5 या 7 दिनों तक की होती है, लेकिन अगर आपको एक दिन या दो दिन पीरियड्स आकर रुक जाए ,तो भी यह चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें-सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाएं न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

period-blood

अगर 7 दिनों से ज्यादा ब्लीडिंग होती है या रुक रुक कर ब्लीडिंग होती है, तो भी आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

अगर आपको पीरियड्स से पहले भूरे रंग का स्राव हो रहा है और उसमें से बदबू भी आ रही है, तो भी यह हार्मोनल गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा क्रैम्पस का सामना कर रही है। थकान और सिरदर्द हो रहा है। चेहरे पर पिंपल निकल आया है, हेयर फॉल भी हो रहा है तो भी आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-बच्चे के जन्म के बाद रिश्ते में इंटिमेसी हो गई है कम? सेक्शुअल रिलेशन मजबूत बनाने में काम आएंगे ये टिप्स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP