पीरियड साइकिल से जुड़ी इन बातों पर हर महिला को देना चाहिए ध्यान, आप भी इसके बारे में जानें

पीरियड्स से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें लेकर महिलाएं खुद कंफ्यूज रहती हैं और उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। पीरियड्स बेशक महिलाओं में हर महीने होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन, इससे शरीर में चल रही कई चीजों के बारे में जानकारी मिलती है। पीरियड साइकिल आपकी हेल्थ के बारे में काफी कुछ कहती है। पीरियड्स समय पर आ रहे हैं या नहीं, कितने दिन की साइकिल है और अगर पीरियड साइकिल रेगुलर नहीं है तो क्यों नहीं है, ये कुछ ऐसी बातें हैं जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए। पीरियड साइकिल से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
पीरियड साइकिल से जुड़ी इन बातों पर जरूर दें ध्यान

- पीरियड साइकिल के अनियमित होने या पीरियड्स के डिले होने के पीछे स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और लाइफस्टाइल में बदलाव जैसे कारण हो सकते हैं।
- शरीर में आयरन लेवल कम होने या हार्मोनल इंबैलेंस होने पर हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। अगर आपको पीरियड के दिनों में हैवी ब्लीडिंग हो रही है या ब्लीडिंग लंबे समय तक चल रही है, तो यह इस बात का साफ संकेत है कि शरीर में कुछ गड़बड़ी है।
- पीरियड साइकिल अमूमन 3-5 दिन या 7 दिन तक चलनी चाहिए। इससे कम या अधिक दिनों तक पीरियड होने को नजरअंदाज न करें।
- पीरियड के दिनों में अगर आपको लंबे समय तक ब्लीडिंग हो रही है, तो यह पीसीओएस या थायराइड की वजह से हो सकता है। वहीं, बहुत अधिक दर्द एंडोमेट्रियोसिस या इंफ्लेमेशन की तरफ इशारा करता है।

- अगर आपको पीरियड्स 1-2 दिन से कम आ रहे हैं, तो यह भी सही नहीं है। अक्सर महिलाएं कम दिनों के लिए पीरियड आने को लेकर खुद को लकी फील करती हैं। लेकिन, असल में यह शरीर में चल रही कई गड़बड़ियों की तरफ इशारा करता है।
- आपको पीरियड कितने दिनों के अंतर पर आ रहे हैं यानी 28-35 दिनों के बीच आ रहे हैं, तो यह सही है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के बीच में भी ब्लीडिंग महसूस होती है, यह भी शरीर में पनप रही बीमारियों या इंफेक्शन का इशारा करता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड फ्लो आपकी फर्टिलिटी के बारे में क्या बताता है? डॉक्टर से जानें
पीरियड साइकिल से जुड़ी इन बातों को समझना हर महिला के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।