Cervical Cancer Symptoms: अभिनेत्री पूनम पांडे के अचानक निधन की खबरों ने सभी को शॉक कर दिया है। पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई हार गई और 32 साल की कम उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। देश में इस कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। यूट्रस के मुंह को सर्विक्स कहा जाता है और वहां पर होने वाले कैंसर को सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है। इसके लक्षणों को समय पर पहचानना और जांच करवाना बहुत जरूरी है। इस कैंसर के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीन भी बहुत जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर के लक्षण क्या होते हैं और किन जरूरी टेस्ट्स से इसका शुरुआत में ही पता लगाया जा सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, चीफ ऑफ लैब, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक, नोएडा, दे रहे हैं।
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
- कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- वेजाइना से खून या पानी आना
- सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना
- पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग या फिर काफी दिनों तक ब्लीडिंग होना
- वजन में बदलाव
- पेट की दिक्कतें
- लगातार थकान और कमजोरी रहना
सर्वाइकल कैंसर की पहचान के लिए जरूरी टेस्ट्स
सर्वाइकल कैंसर को बढ़ने से रोकने के लिए सही समय पर जरूरी जांचें करवानी चाहिए। Pap smears और HPV टेस्ट, सर्वाइकल सेल्स में आने वाले किसी असमान्य बदलाव को पहचानने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर सेल्स डेवलेप होने से पहले ही उन्हें रोका जा सके। अगर सर्विक्स में किसी तरह के जख्म या नॉड्स (Lesions) हैं, जो कि कैंसरस नहीं हैं, तो आक्रामक कैंसर के विकास से पहले उनकी पहचान की जा सकती है। सही समय पर लक्षणों को पहचानने और जरूरी जांच करवाने से ठीक होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ और सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचने के लिए रूटीन स्क्रीनिंग जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक, 21 से 65 साल तक की महिलाओं को समय-समय पर सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग जरूर करवानी चाहिए। हर तीन साल में एक बार Pap smears और पांच साल में एक बार Pap smears और HPV टेस्ट जरूर करवाएं।
यह भी पढ़ें- क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?
सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों को समय पर पहचाना और बचाव के उपाय करना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह भी पढ़ें- World Cancer Day 2024: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाएं इन उपायों को अपनाएं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों