herzindagi
how can i increase my period blood flow naturally

पीरियड में कम आता है फ्लो, मदद कर सकता है यह 1 घरेलू नुस्खा

पीरियड के दौरान फ्लो का कम या ज्यादा आना सही नहीं है। अगर आपको फ्लो कम आ रहा है, तो इससे कई नुकसान हो सकते हैं। एक्सपर्ट की बताई इस ड्रिंक की मदद लें।
Editorial
Updated:- 2023-08-22, 14:10 IST

पीरियड्स का हेल्दी होना, महिलाओं की हेल्थ के लिए जरूरी है। पीरियड फ्लो में किसी तरह का बदलाव होना सेहत से जुड़े कई संकेत देता है। पीरियड फ्लो का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपका फ्लो कम है जो यह शरीर में पोषक तत्वों या खून की कमी का संकेत है वहीं अगर फ्लो ज्यादा है तो इसके पीछे भी हार्मोनल इंबैलेंस जैसी कई वजहें हो सकती हैं। अगर आपको हर महीने पीरियड फ्लो कम आता है, तो यह कई परेशानियों की जड़ बन सकता है। वजन और स्ट्रेस का भी पीरियड फ्लो पर असर पड़ता है। अगर आपको फ्लो कम आता है, तो आप एक्सपर्ट के बताए इस घरेलू नुस्खे की मदद ले सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पीरियड फ्लो कम आने के कारण

why am i bleeding less on my period

  • वजन का बहुत कम या ज्यादा होना
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना
  • स्ट्रेस की वजह से हार्मोनल इंबैलेंस
  • थायरॉइड की समस्या
  • बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना
  • एक्सरसाइज अधिक करना

पीरियड फ्लो को सही करने का घरेलू नुस्खा

what can i drink for period flow

सामग्री

  • अजवाइन- 1/2 टीस्पून
  • दालचीनी पाउडर- 2 चुटकी
  • अदरक- 1/2 इंच
  • पानी- 200 मि.ली.

विधि

  • एक पैन में पानी डालें।
  • इसमें सभी चीजें मिलाएं।
  • इसे आधा रह जाने तक उबालें
  • इसे छानकर पिएं।
  • आपकी ड्रिंक तैयार है।

कैसे पिएं?

इसे आपको पीरियड शुरू होने की डेट से लगभग 10 दिन पहले पीना शुरू करना है और रोज खाली पेट पीना है।

यह भी पढ़ें- हेल्दी पीरियड्स के लिए शाम के वक्त खाएं ये चीजें, मिलेगा फायदा

पीरियड फ्लो को सही करने के लिए असरदार ड्रिंक

  • अजवाइन (पीरियड के दर्द के लिए अजवाइन टी) ब्लड फ्लो को प्रमोट करने में मदद करती है। 
  • यह गर्भाशय के लिए नेचुरल टॉनिक के तौर पर काम करती है।
  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
  • अदरक पीरियड में होने वाले दर्द को कम करती है।
  • इससे अनियमित पीरियड्स की समस्या भी दूर होती है।
  • यह पीएमएस को कम करने में भी मदद करता है।
  • दालचीनी, मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करती है।
  • इस ड्रिंक को खाली पेट पानी से न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में मदद मिलती है और फ्लो सही आता है।

यह विडियो भी देखें

नोट- वैसे तो इस ड्रिंक में इस्तेमाल की गई सभी चीजें नेचुरल हैं। लेकिन, अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही, अगर आपको लगातार पीरियड फ्लो कम आ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।