गर्मियों का मौसम लोगों को पसंद है इसलिए आता है। क्योंकि इस मौसम में आम का स्वाद मिलता है। लेकिन आम खाने को लेकर भी कई सारी धारणाएं हैं। अक्सर घर में बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि आम खाने के बाद पानी मत पीना वरना पेट में दर्द हो जाएगा। क्या यह बात सही है या सिर्फ एक पुरानी मान्यता है।चलिए इस बारे में विज्ञान और पोषण के दृष्टिकोण से समझते हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है। Sukh Sabia Preet Dietitian, Cloudnine Group of Hospitals, , New Delhi Punjabi Bagh इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
क्या आम खाने के बाद पानी पीना सही है?
मिथ
आम खाने के बाद पानी पीने से गैस सर्दियां पेट दर्द होता है।
लोगों का मानना है कि आम की तासीर गर्म होती है, जबकि पानी ठंडा होता है। दोनों को साथ में लेने से शरीर के तापमान का टकराव हो जाता है, जिससे पेट में दर्द, गैस, गला खराब होना या सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह चिंता की बात होती है।
सच्चाई
आम खाने के बाद पानी पीने से कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन इसके लिए आपको समय का ध्यान देना जरूरी है। कुछ लोगों को इससे पाचन असहजता हो सकती है जैसे, गैस या भारीपन। इसका कारण है आम में मौजूद नेचुरल शुगर फ्रुक्टोज और फाइबर जो पानी के साथ मिल जाए, तो पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-गर्मी में पानी की कमी से क्यों बिगड़ता है पाचन?
आम खाने के कम से कम आधा घंटे बाद ही पानी पिएं। इससे पाचन सही रहता है और कोई असुविधा नहीं होती है। अगर प्यास ज्यादा लगी है, तो गुनगुना या सामान्य तापमान वाला पानी पिया जा सकता है। ठंडा पानी तुरंत पीने से बचें।
आम में नेचुरल सूगर ज्यादा होता है जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। पानी इस गर्मी को संतुलित करने में मदद करता है।
पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट और डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
आम खाने के बाद पानी पीना हानिकारक नहीं बल्कि सही समय पर पिया जाए तो यह फायदेमंद हो सकता है
यह भी पढ़ें-अगर हीमोग्लोबिन 10 हो तो शरीर पर क्या असर पड़ेगा? एक्सपर्ट से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों