पीरियड्स के दिनों में पेट दर्द कर देता है हाल बेहाल, तो अपनाएं यह सबसे ताकतवर नुस्खा...5 मिनट में मिल सकता है आराम

पीरियड्स के दिनों में होने वाला तेज दर्द कई बार महिलाओं का हाल बेहाल कर देता है। खासकर, पहले और दूसरे दिन तो कभी-कभी इतना तेज दर्द होता है कि बिना दवाई के चैन ही नहीं मिलता है। हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि पीरियड के दिनों में कभी-कभार पेन किलर लेना बुरा नहीं है। लेकिन, लंबे समय तक पेनकिलर्स का इस्तेमाल सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में पीरियड पेन को कम करने में कई घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसा रामबाण नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से पीरियड पेन कुछ मिनटों में कम हो सकता है। नानी मां के इस नुस्खे को आजमाना भी बहुत आसान है और इसे घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से तैयार किया जा सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
पीरियड के दर्द को कम करने का रामबाण नुस्खा

- एक्सपर्ट का कहना है कि रसोई में मौजूद साधारण सी चीजों से बनने वाली यह ड्रिंक पीरियड क्रैम्प को कम कर सकती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह यूट्राइन मसल्स को रिलैक्स करके दर्द कम करती है।
- अदरक में जिंजरॉल होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे दर्द और ऐंठन में आराम मिलता है।
- गुड़ शरीर में आयरन की कमी को दूर करके, थकान को कम करता है। इससे पीरियड्स के दिनों में होने वाले मूड स्विंग्स में भी आराम मिलता है।
- सौंफ ब्लोटिंग को कम करती है और पेट की मांसपेशियों को आराम देकर दर्द में राहत पहुंचाती है।
- दालचीनी, ब्लड फ्लो को सुधारती है। यह इंफ्लेमेशन और पीरियड पेन को कम करती है। गुनगुना पानी ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और अंदर के तनाव को कम करने में मदद करता है।
- यह पेट फूलना, गैस और कब्ज में भी राहत देती है। इससे पीरियड फ्लो को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
- हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन दर्द और ऐंठन को कम करता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और पीरियड साइकिल को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
पीरियड पेन का देसी इलाज
View this post on Instagram
सामग्री
- पानी- 1 गिलास गुनगुना
- अदरक- आधा इंच घिसा हुआ
- सौंफ के बीज- 1 टीस्पून
- गुड़ पाउडर- आधा टीस्पून
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर- चौथाई टीस्पून
विधि
- सभी चीजों को गुनगुने पानी में मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिलाकर धीरे-धीरे पिएं।
- आपको दर्द में आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है पीरियड के दर्द का देसी इलाज? दवाई से ज्यादा असरदार है नानी मां का यह रामबाण नुस्खा
पीरियड के दर्द को कम करने में यह रामबाण नुस्खा मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आपको लंबे समय से पीरियड पेन परेशान कर रहा है और इसे मैनेज करना हर महीने चैलेंजिंग होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके पीछे कुछ हेल्थ कंडीशन्स हो सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- पीरियड में तेज दर्द होने पर क्या करें
- पीरियड में तेज दर्द होने पर आप गर्म पानी से सेंक कर सकती हैं। आप अदरक, तुलसी, अजवाइन और गुड़ की चाय भी पी सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।