Intercourse के दौरान न करें ये गलतियां, कंसीव करने में आ सकती है मुश्किल

फिजिकल इंटिमेसी किसी भी कपल की शादीशुदा जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। शादीशुदा जिंदगी में इमोशनल कनेक्शन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी इंटिमेट बॉन्डिंग भी है। सेक्शुअल रिलेशन का मतलब सिर्फ इंटरकोर्स समझना गलत है। अच्छी इंटिमेट लाइफ के लिए इसे सही तरह से समझना और दोनों पार्टनर्स की सोच और जरूरत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप बेबी प्लान नहीं कर रही हैं, तो सेक्शुअल रिलेशन बनाते वक्त सेफ बर्थ कंट्रोल ऑप्शन्स का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। वहीं अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो इंटिमेट होते वक्त फर्टाइल विंडो का ध्यान रखा चाहिए ताकि कंसीव करने में आसानी हो। अक्सर कपल्स की ये शिकायत रहती हैं कि ओव्युलेशन पीरियड में इंटिमेट होने के बाद भी वो कंसीव नहीं कर पा रहे हैं। असल में इसकी वजह इंटिमेसी के दौरान या इससे जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां हैं, जो कपल्स अनजाने में कर बैठते हैं, लेकिन असल में वो प्रेग्नेंट होने में रुकावट बन सकती हैं। चलिए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) जानकारी दे रही हैं।
Intercourse के दौरान की जाने वाले इन गलतियों के कारण कंसीव करने में आ सकती है मुश्किल

- कई बार कपल्स फर्टाइल विंडो को पीरियड्स के दिनों के हिसाब से कैलकुलेट करते हैं, लेकिन हमेशा ये सटीक नहीं बैठता है। फर्टाइल विंडो ओव्युलेशन डे या उससे 1-2 दिन पहले होती है। सही कैलकुलेशन न करने की वजह से भी कंसीव करने में मुश्किल आती है।
- मिसकैरिज का टेस्ट नेगेटिव आने के बाद तुरंत ट्राई करना भी सही नहीं है। मिसकैरिज के बाद शरीर को रिकवर करने का टाइम दें, यूट्राइन लाइनिंग और हार्मोन्स को बैलेंस होने का समय दें और फिर दोबारा कोशिश करें।
- अगर आप दिनभर थकने के बाद देर रात में इंटिमेट हो रही हैं, तो इसकी वजह से शरीर में कोर्टिसोल बढ़ जाता है और टेस्टेस्टेरोन और प्रोजेस्टेरोन कम हो जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह के वक्त इंटिमेट होना बेहतर माना गया है।
यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान होने वाला तेज दर्द खराब कर रहा है आपकी इंटिमेट लाइफ, महिला डॉक्टर से जानें इसके पीछे की वजह

- आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो इसे लेकर स्ट्रेस बिल्कुल न लें। स्ट्रेस के कारण ओव्युलेशन पर असर होता है। इतना ही नहीं, इसके कारण रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स और इंप्लांटेशन के चांज भी प्रभावित होते हैं।
- ओव्युलेशन स्ट्रेस, बीमारी और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई चीजों के कारण भी प्रभावित होता है। ऐसे में इसे कैलकुलेट करने के लिए सिर्फ एप्स पर निर्भर न रहें, बल्कि अपनी बॉडी के सिग्नल्स पर ध्यान दें।
- कई लुब्रिकेंट्स का भी स्पर्म क्वालिटी पर असर होता है। ऐसे में बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी लुब्रिकेंट का इस्तेमाल न करें।
- इंटरकोर्स के बाद तुरंत उठ जाना भी सही नहीं है। कम से कम 10-15 मिनट आराम जरूर करें।
यह है एक्सपर्ट की राय
-1767096487854.jpg)
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो सेक्शुअल रिलेशन बनाते वक्त ये गलतियां बिल्कुल न करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।