क्या मैं प्रेग्नेंट हूं? यहां जानें कंसीव करने के 15 दिनों के अंदर आपके शरीर में कौन-से लक्षण नजर आते हैं?

क्या मैं प्रेग्नेंट हूं?
प्रेग्नेंसी का पहला संकेत क्या है?
गर्भावस्था के 100% संकेत क्या हैं?
कैसे पता चलता है कि गर्भ ठहर गया है?
जब भी कोई महिला कंसीव करने की कोशिश करती है, तो उसके मन में यह सवाल जरूर आता है। अनप्रोटेक्टेड सेक्शुअल रिलेशन के कितने दिनों बाद प्रेग्नेंसी के लक्षण महसूस होते हैं और कैसे टेस्ट पॉजिटिव आने से पहले कैसे पता चल सकता है कि आप प्रेग्नेंट हैं, चलिए इस बारे में गायनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं। कंसीव करने के पहले 15 दिनों में नजर आने वाले शुरुआती लक्षणों के बारे में डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) जानकारी दे रही हैं।
कंसीव करने के बाद दो हफ्ते के अंदर शरीर में कौन से लक्षण नजर आते हैं?

- कंसीव करने के कुछ दिनों बाद कई महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में हल्की ऐंठन, दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है। दरअसल ऐसा यूट्रस में भ्रूण के इंप्लाट होने का प्रोसेस शुरू होने की वजह से होता है।
- कई बार महिलाओं को कंसव करने के कुछ दिनों बाद हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग हो सकती है। ऐसा आमतौर पर कंसीव करने के 10 दिनों के आस-पास होता है। यह बहुत हल्का होता है और कई बार कुछ घंटों या एक दिन तक रह सकती है, लेकिन अगर ज्यादा ब्लीडिंग हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
- कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के पहले महीने में मॉर्निंग सिकनेस शुरू होती है और इसे ही वो गर्भावस्था का पहला संकेत मानती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को गर्भ ठहरने के 10-14 दिनों के अंदर भी ऐसा महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद पहला पीरियड कब आता है? नई मां डॉक्टर से समझें 5 जरूरी बातें

- प्रेग्नेंसी की शुरुआत में होने वाले हार्मोनल बदलावों के चलते कई महिलाओं को बहुत अधिक थकान या सुस्ती महसूस होती है। वहीं कई महिलाओं को ब्रेस्ट में भारीपन और दर्द महसूस होा है।
- बहुत ज्यादा यूरिन आने को भी प्रेग्नेंसी का एक शुरुआती लक्षण माना जाता है। इस समय पर कुछ महिलाएं डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी महसूस करती हैं।
- कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी की शुरुआत में चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस होती है।
- डॉक्टर सोनू का कहना है कि आमतौर पर प्रेग्नेंसी के 7-15 दिनों में कई महिलाओं को कोई लक्षण महसूस नहीं होते हैं और कई महिलाओं को बहुत हल्के लक्षण महसूस होते हैं। ऐसे में सिर्फ इन लक्षणों को प्रेग्नेंसी का कंफर्मेशन मान लेना सही नहीं है। होम टेस्ट और डॉक्टर के बताए टेस्ट के बाद ही प्रेग्नेंसी कंफर्म की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की शुरुआत में होने वाली ब्लीडिंग कब नॉर्मल और कब खतरे की घंटी? डॉक्टर से जानें
प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के बाद आपको डॉक्टर की हर सलाह पर ध्यान देना चाहिए। इन नौ महीनों में और डिलीवरी के बाद नई मां और बच्चे की सेहत के लिए हर छोटी बात का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।