herzindagi
image

वजाइनल इंफेक्शन और व्हाइट डिस्चार्ज से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

वजाइनल इंफेक्शन और डिस्चार्ज से बचने के लिए, सही इंटिमेट हाइजीन बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करने से भी वजाइनल हेल्थ सही रहती है।
Editorial
Updated:- 2024-10-17, 13:46 IST

Foods to reduce vaginal infections: वजाइनल इंफेक्शन और डिस्चार्ज महिलाओं को अक्सर परेशान करता है। उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर महिलाओं को इससे दो-चार होना पड़ता है। वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए, सही इंटिमेट हाइजीन बहुत जरूरी है। वहीं, वजाइना से होने वाले डिस्चार्ज पर भी ध्यान देना जरूरी है। डिस्चार्ज का रंग, स्मैल और थिकनेस, वजाइनल हेल्थ के बारे में काफी कुछ कहता है। इंटिमेट एरिया की सही तरह से सफाई, अंडरगार्मेंट्स को बदलना, सही पेंटी का चुनाव करना और पीरियड्स के दिनों में हाइजीन का खास ख्याल रखना समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो वजाइना को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं। वजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए, वजाइना का पीएच सही होना जरूरी है। यहां हम आप कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो वजाइनल इंफेक्शन से बचने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्सक किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

चिया सीड्स

chia seeds for health
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप पूरे महीने वजाइना से होने वाले व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान रहती हैं, तो आपको डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। डाइट में चिया सीड्स को शामिल करें। चिया सीड्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। चिया सीड्स में जरूरी पॉलीफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये वजाइनल हेल्थ को सही बनाए रखने में मदद करते हैं।

आंवला-ऐलोवेरा का जूस पिएं

आंवला और ऐलोवेरा गुणों की खान होते हैं। ये दोनों ही चीजें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। सुबह इसका जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई तरह के इंफेक्शन्स से बचाव होता है।

लहसुन का करें इस्तेमाल

garlic for vaginal infection
लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आप खाने में कई तरह से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। लहसुन एक एंटी-फंगल फूड है। दाल, सब्जी और अन्य कई चीजों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आप सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली भी खा सकती हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें- वजाइना का PH बैलेंस क्यों जरूरी है? जानें यह किन कारणों से होता है प्रभावित

नारियल खाएं

नारियल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं। नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाएं। इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। साथ ही, नारियल पानी भी शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है।

यह विडियो भी देखें

सूरजमुखी के बीज खाएं

सूरजमुखी के बीज महिलाओं के लिए सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें सेलेनियम और जिंक बहुत होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें- Vaginal Hygiene: वजाइना की खुजली और इंफेक्शन से हैं परेशान? पहनें इस तरह की पेंटी

 

वजाइनल इंफेक्शन और व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के लिए हाइजीन के साथ, डाइट का सही होना भी बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।