हर किसी को साफ और सफेद दांत पसंद होते हैं। कई लोगों के दांत आढे-टेड़े होते हैं, जिसके कारण ज्यादातर लोग दांतों को लाइन करने के लिए ब्रेसेस का इस्तेमाल करते हैं। ब्रेसेस कई प्रकार के होते हैं। ज्यादातर लोग मेटल से बने ब्रेसेस का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि ब्रेसेस में खाना फंस जाता है। जो न केवल देखने में बुरे लगते हैं, बल्कि दांतों की सुंदरता को भी बिगाड़ देते हैं।
लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से अपने दांतों में फंसे खाने को निकाल सकती हैं। साथ ही दांतों की चमक भी बरकरार रख सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
सही तरीके से ब्रश करें
अगर आपके दांतो में ब्रेसेस लगी है तो आपको सही तरीके से ब्रश करना चाहिए। ज्यादातर खाना मुंह के आखिरी दांत में फंसता है, ऐसे में आपको सबसे ज्यादा ध्यान पीछे वाले दातों पर देना चाहिए। अब सर्कुलर मोशन में ब्रश को घुमाकर दांत साफ करें। सुनिश्चित करें कि आप ब्रश को अपने आगे के दांत से लेकर आखिरी दांत तक मूव करते रहना चाहिए। ब्रश को आगे पीछे और ऊपर नीचे मूव करते रहें। कम से कम दो बार कोलगेट का इस्तेमाल करके ब्रश करें।
सही टूथब्रश चुनें
क्या आप जानते हैं कि मार्केट में तरह-तरह के टूथब्रश मौजूद हैं। इसलिए आपको ब्रश को खरीदने से पहले काफी ध्यान रखना चाहिए। खासकर जब बात ब्रेसेस वाले दांतों की होती है। ब्रेसेस वाले दांतों का बेहद ख्याल रखना चाहिए। अन्यथा ब्रेसेस खराब हो जाते हैं। हालांकि, आप ब्रेसेस वाले दांतों के लिए नॉर्मल ब्रश भी काम करेगा। लेकिन ब्रेसेस वाले दांतो की सफाई के लिए इलेक्ट्रिक और सॉनिक टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।
इलेक्ट्रिक वाले ब्रश का इस्तेमाल करते वक्त काफी सावधान रहें। क्योंकि अगर आप ज्यादा तेज प्रेशर करेंगी तो आपको परेशानी हो सकती है। अपने दांतो को साफ करने के लिए छोटे और फ्लेक्सिबल ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे दांतों में फंसा खाना आसानी से हट जाएगा। आपको हर तीन महीने में ब्रश को बदलना चाहिए। क्योंकि खराब ब्रश से न ही आपके दांत साफ हो पाएंगे।
कुल्ला करें
अगर आपके ब्रेसेस वाले दांतो में खाना फंस गया है तो आपको तीन से चार बार कुल्ला करना चाहिए। कुल्ला करने से दांतो में फंसा खाना ढीला हो जाता है, जिससे आप ब्रश करके आसानी से साफ कर सकते हैं। कुल्ला करने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करें। जैसे गरम पानी पीने से फायदे मिलते हैं, उसी तरह आप दांतों में फंसा खाना निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ें:डेंटल ब्रेसेस का करती हैं इस्तेमाल तो रखें इन बातों का विशेष ध्यान
खाने का रखें ध्यान
अगर आपके दांतो में ब्रेसेस लगे हैं तो आपको खाने का बेहद ध्यान रखना चाहिए। दातों के ब्रेसेस को खराब होने से बचाने के लिए ऐसे चीजें न खाएं, जिन्हें चबाया नहीं जा सकता है। वह खाना खाएं, जो आसानी से चबाया जा सके। नॉन वेज भूलकर भी न खाएं। यह आपके दांतों में आसानी से फंस सकता है। जिसे निकालने में काफी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा च्युइंग गम, मीठा और बेकिंग सोडा भी आपके दांतो को खराब कर सकता है। इसलिए भूलकर भी इन चीजों का सेवन न करें। (कमजोरमसूढ़े और दांत के घरेलू उपाय)
इसे भी पढ़ें:मेटल के ब्रेसेस लगे हैं? तो इन 4 बातों का रखें बेहद ख्याल!
हर बार खाने के बाद ब्रश करें
अगर आप चाहती हैं कि आपके दांत में खाना न फंसे तो आपको हर बार खाना खाने के बाद अपने दांतों की सफाई करनी चाहिए। यानी दिन में करीब 3 बार ब्रश जरूर करें। इससे आपके दांत चमकते रहेंगे। खाने के बाद ब्रश न करने से भी ब्रेसिज हटने पर आपके दांतों पर दाग लग सकते हैं। जिससे आपके दांत गंदे लगेंगे। (दांतों में दातुन करने के फायदे जानें)
फ्लॉसिंग धागे का इस्तेमाल करने का तरीका
ब्रेसेस के लिए फ्लॉस होते हैं। जिनकी मदद से आप दांतों में फंसे खाने या गंदगी को साफ कर सकते हैं। फ्लॉसिंग धागे का इस्तेमाल दिन में कम से कम एक बार जरूर करें। चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका।
- आपको लंबे फ्लॉसिंग धागेका इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि आप अपनेमुंह के पिछले दांतों तक पहुंच सकें।
- फ्लॉस को दांतों और तारों के नीच खिसकान के लिए अपनी उंगलियों का उपयोग करें।
- अब अपने दांतों में फंसे खाने को साफ करने के लिए फ्लॉस पिक या थ्रेड के नए सेक्शन का उपयोग करें।
- फ्लॉस करने के बाद आपको हमेशा अच्छी तरह कुल्ला करना चाहिए।
- इससे दांतों में जमा खाना आसानी से साफ हो जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- याद रखें कि ज्यादा जोर से ब्रश न करें वरना ब्रैकेट खराब हो सकते हैं।
- आपको दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। इससे आपके दांत हमेशा साफ रहेंगे।
- डेंटिस्ट के द्वारा बताए गए नियमों को जरूर फॉलो करें।
- आप चाहें तो दांतों में फंसे खाने को हटाने के लिए फ्लॉसिंग धागे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- ब्रेसेस लगने के कुछ दिनों तक हार्ड खाना न खाएं। केवल लिक्विड डाइट ही लें।
- नॉन वेज बिल्कुल भी न खाएं। यह आपके दांतों में फंस सकता है और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों