पीरियड्स के दौरान और इससे पहले भी महिलाओं की डाइट का उनकी हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। इन दिनों में क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, इस बारे में कई बातें सुनने को मिलती हैं। पीरियड साइकिल कितने दिनों का है, इस दौरान ब्लीडिंग कितनी होती है, क्रैम्प्स कितने होते हैं, इन सब बातों से महिलाओं की सेहत के बारे में काफी जानकारी मिलती है। इन सभी फैक्टर्स पर आपके खान-पान और लाइफस्टाइल का असर पड़ता है। पीरियड्स पर चाय-कॉफी का सेवन कितना असर डालता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
चाय-कॉफी पीने का पीरियड्स पर असर
- पीरियड्स का सीधा संबंध एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के लेवल से होता है।
- ये दोनों सेक्स हार्मोन महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं।
- जब हम चाय-कॉफी पीते हैं, तो इससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। यह एक स्ट्रेस हार्मोन है।
- कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने से शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ जाता है और एस्ट्रोजन लेवल बढ़ने से पीरियड्स डिले हो जाते हैं।
- पीरियड्स की डेट से लगभग 1 हफ्ते पहले आपको चाय-कॉफी कम कर देनी चाहिए, हो सके तो इसे बिल्कुल अवॉइड करें।
- चाय में मौजूद कैफीन पीरियड्स में स्ट्रेस और एंग्जायटी को भी बढ़ा सकता है।
- हालांकि, कई महिलाएं ऐसा मानती हैं कि पीरियड्स में चाय-कॉफी पीने से दर्द में राहत मिलती है लेकिन असल में इससे पीरियड फ्लो पर भी असर होता है।
- अधिक चाय पीरियड्स में होने वाली ब्लीडिंग को बढ़ा सकती है।
- खासतौर पर जिन महिलाओं को पीरियड्स नियमित समय पर नहीं आते हैं, उन्हें चाय-कॉफी से दूर रहना चाहिए।
- अगर आप पीरियड्स के दौरान अधिक कॉफी पीती हैं, तो इससे यूरिन ज्यादा आ सकती है, ऐंठन बढ़ सकती है।
- अगर आप दिन में 3 कप से ज्यादा कॉफी पीती हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ख्याल
- पीरियड्स के दिनो में ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
- इस समय में हेल्दी डाइट लेनी चाहिए।
- पीरियड्स के दौरान अगर फ्लो में कुछ बदलाव हो रहा है, तो इस पर भी ध्यान दें।
- जिन महिलाओं को अधिक दर्द होता है, उन्हें भी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- किशमिश, केसर और भी कई ऐसी चीजें हैं, जो पीरियड्स क्रैम्प्स और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों