herzindagi
how to treat estrogen dominance naturally through diet

एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ना महिलाओं के लिए नहीं है सही, ऐसे करें कम

  महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ जाने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इस आर्टिकल में जानिए कैसे एक आसान सी रेसिपी के जरिए इसे कम किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2023-03-30, 13:48 IST

एस्ट्रोजन महिलाओं के शरीर में पाया जाने वाला सेक्स हार्मोन है। युवावस्था में महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों के लिए भी काफी हद तक ये हार्मोन जिम्मेदार है। महिलाओं के शरीर में इसका सही लेवल में होना बहुत जरूरी है। महिलाओं में अनियमित पीरियड्स और इनफर्टिलिटी का सीधा संबंध इस हार्मोन से है। इसके बढ़ने और घटने का प्रभाव महिलाओं की भावनाओं पर भी पड़ता है। महिलाओं में पीरियड्स के सही होने, प्रजनन स्वास्थ्य के लिए इस हार्मोन का सही लेवल होना बहुत जरूरी है। अनियमित जीवनशैली या कुछ हेल्थ कंडीशन्स की वजह से एस्ट्रोजन का उत्पादन प्रभावित होता है। एस्ट्रोजन के बढ़ने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जैसे कि-

diet to get rid of excess estrogen

  • अनियमित पीरियड्स
  • एक्ने
  • मूड स्विंग्स
  • पियर शेप्ड बॉडी
  • थकान और चिड़चिड़ापन
  • वजन का बढ़ना
  • नींद के पैटर्न में बदलाव

डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी रेसिपी की जानकारी दी है जिसे बनाना बहुत आसान है और जो शरीर में एस्ट्रोजन डोमिनेंस को कम करने में कारगर है। इस रेसिपी में काम आने वाले सारे इंग्रीडिएंट्स में मौजूद प्रॉपर्टीज के चलते ये एस्ट्रोजन लेवल को बैलेंस करने में कारगर है। आइए इस बारे में जानते है।

एस्ट्रोजन डिटॉक्सिफाइंग दही कबाब

सामग्री

  • हंग कर्ड- 1 कप
  • पनीर-1/2 कप
  • गाजर- 1/2 कप
  • शिमला मिर्च -1/2 कप
  • ब्रोकली- 1/2 कप
  • घी- 1 टी स्पून
  • सेंधा नमक-1/4 टीस्पून
  • काली मिर्च -1/4 टीस्पून
  • अजवाइन-1/4 टीस्पून
  • धनिया पाउडर- 1/4 टीस्पूनanti estrogen diet for females

विधि

  • सभी सब्जियों( गाजर, ब्रोकली और शिमला मिर्च) को पैन में हल्का सा सॉटे करें।
  • हंग कर्ड, पनीर और सब्जियों को एक बाउल में मिलाएं। इसमें काली मिर्च और सेंधा नमक डालें।
  • सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
  • इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-पीरियड क्रैम्प्स के लिए पिएं एक्सपर्ट की बताई अजवाइन टी, होगा फायदा

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

क्या होते हैं फायदे ?

  • दही में प्रोबायोटिक्स (क्या होते हैं प्रोबायोटिक्स) होते हैं। ये गट हेल्थ के लिए अच्छा है और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है।
  • शिमला मिर्च में विटामिन सी पाया जाता है। जो एस्ट्रोजन डिटॉक्सिफाई करने वाले एंजाइम्स को सक्रिय करता है।
  • गाजर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये गट मोबिलिटी को बढ़ाती है।
  • ब्रोकली में ग्लूकोसाइनोलेट्स होते हैं। जो लिवर में उस एंजाइम को बढ़ाते हैं जो एस्ट्रोजन ब्रेकडाउन में मदद करता है।
  • पनीर लेप्टिन सेंसटिविटी बढ़ाता है और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है। (ब्लड शुगर कम करने के नुस्खे)
  • काला नमक डाइजेस्टिव जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और पाचन में मदद करता है।
  • अजवाइन में थाइमोल होता है। जो पाचन में सहायक रस के स्राव को बढ़ावा देता है।
  • धनिया पाउडर में लिनालूल होता है जिसमें एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।