herzindagi
can dehydration affect period pains

डिहाइड्रेशन का क्या होता है पीरियड्स पर असर?

  डिहाइ़़ड्रेशन से यूं तो हमारे शरीर को कई नुकसान होते हैं। लेकिन पीरियड के दिनों में अगर आप सही से पानी नहीं पीती हैं तो इसकी वजह से पीरियड फ्लो और क्रैम्प्स पर भी असर पड़ता है।
Editorial
Updated:- 2023-05-26, 10:37 IST

शरीर के स्वस्थ रहने और सही तरह से कार्य करने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरुरी है। शरीर में पानी की सही मात्रा न पहुंचने पर कई नुकसान हो सकते हैं। खासकर, गर्मियों में डिहाइड्रेशन कई समस्याओं की जड़ बनता है। डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर आना, सिर में दर्द होना, पाचन तंत्र में गड़बड़ी, कमजोरी महसूस होना और स्किन का ड्राई होना, जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर हम आपसे कहें की पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द का भी सीधा संबंध हाइड्रेशन से है तो क्या आप इस बात को मानेंगी?

महिलाओं का पीरियड्स के दिनों में हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। अगर पीरियड के दिनों में महिलाएं पानी की सही मात्रा नहीं पीती हैं तो इससे ब्लड फ्लो और पीरियड पेन पर असर पड़ता है। सिर्फ यही नहीं, पीरियड के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने से और भी कई मुश्किलें हो सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

पीरियड्स के दौरान पानी कम पीने से क्या होता है?

dehydration in periods

  • पीरियड के दिनों में अगर आप कम पानी पीती हैं तो इसका सीधा असर पीरियड क्रैम्प्स पर होता है। पीरियड क्रैम्प की एक बहुत बड़ी वजह इस दौरान पानी सही से न पीना है। डिहाइड्रेशन की वजह से पीरियड पेन बढ़ सकता है।
  • अगर आप इन दिनों में कम पानी पीती हैं तो इससे आपके शरीर में वात(एयर एलीमेंट) बढ़ सकता है। जिसकी वजह से पीरियड पेन बढ़ सकता है। इसलिए इन दिनों में क्रैम्प्स और अन्य मुश्किलों से बचने के लिए पानी सही मात्रा में पिएं।
  • जब आप कम पानी पीती हैं तो इससे आपके गर्भाशय में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इसकी वजह से क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं। (पीरियड में दर्द के कारण)
  • पीरियड के दिनों में कम पानी पीने से ब्लोटिंग, माइग्रेन, सिरदर्द, कमजोरी महसूस होना, मांसपेशियों में दर्द होना, चक्कर आना और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • पीरियड पेन से बचने के लिए सही मात्रा में पानी पिएं। अगर आपके शरीर में पानी की मात्रा सही होगी तो आपका दर्द लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

क्या करें?

how much water should i drink on my periods

  • पीरियड के दिनों में पानी पीती रहें।
  • इन दिनों में आप गुनगुना पानी पिएंगी तो भी आराम मिलेगा।
  • आपके शरीर को कितने पानी की जरूरत है यह आपके शरीर की प्रकृति, फिजिकल एक्टिविटी और मौसम पर भी निर्भर करता है।
  • एक्सपर्ट की मानें तो आपका यूरिन क्रिस्टल क्लियर होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की गंध नहीं आनी चाहिए।
  • यूरिन का पीला और स्मेली होना भी पानी की कमी का लक्षण है।
  • पानी के साथ-साथ पीरियड के दिनों में पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। (पीरियड के दौरान न करें ये गलतियां)

यह भी पढ़ें- Expert Tips : पीरियड्स के दौरान स्वस्थ रहने के लिए हर स्टेज पर खानी चाहिए ये चीजें

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by The Kadamba Tree (@thekadambatree)

यह भी पढ़ें-Expert Tips: पीरियड्स में हेल्दी रहने के लिए इन फूड्स का करें सेवन

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।