Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

एयर पॉल्यूशन से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, खुद को रखें सुरक्षित

अगर आप ट्रैफिक या सड़क किनारे होने वाले एयर पॉल्यूशन का सामना करती हैं तो इससे बचाव के लिए सजग हो जाएं। नई स्टडी बताती है कि एयर पॉल्यूशन से ब्रेस्ट कैंसर की समस्या हो सकती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2018-11-26, 17:45 IST
air pollution causes breast cancer main

अगर आप चौराहों या हैवी ट्रैफिक वाली जगहों के आसपास काम करती हैं या फिर ट्रैफिक वाली जगहों पर किन्हीं वजहों से आपका ज्यादा वक्त बीतता है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि एक नई स्टडी में यातायात से होने वाले एयर पॉल्यूशन से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा जताया गया है।

शोधकर्ताओं ने इस बात से सचेत किया है कि ट्रैफिक की वजह से होने वाले एयर पॉल्यूशन से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा पैदा हो सकता है। स्कॉटलैंड स्थित स्टर्लिंग विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स की टीम एक कैंसर पेशेंट महिला के बारे में किए गए अध्ययन-विश्लेषण के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि यातायात से पॉल्यूटेड हवा ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकती है।

ब्रेस्ट कैंसर से करें बचाव

air pollution causes breast cancer inside  freepik

Image Courtesy : Freepik

हमारे देश में कई जानी-मानी सेलेब्स ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो चुकी हैं और इनमें मनीषा कोईराला, लीजा रे और मुमताज शामिल हैं। इन सेलेब्स ने अपनी हिम्मत और हौसले से ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। इनके बाद सोनाली बेंद्रे और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को भी ब्रेस्ट कैंसर होने की बात सामने आई। ताहिरा को शुरुआती स्टेज के कैंसर और सोनाली बेंद्रे को एडवांस स्टेड के कैंसर होने की खबर आई। आप इस तरह की मुश्किलों से दूर रहें इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप एयर पॉल्यूशन से होने वाले खतरों से आगाह रहें। बिजी सड़कों के नजदीक काम करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। आइए जानते हैं कि हालिया स्टडी में किस तरह से सड़क पर काम करने वाली एक महिला इस हेल्थ प्रॉब्लम की शिकार हुई।

Read more : सोनाली का ये इमोशनल मैसेज पढ़ कैंसर जैसी बीमारी से आप भी नहीं मानेंगी हार

बॉर्डर पर काम करने वाली महिला हुई ब्रेस्ट कैंसर की शिकार

air pollution causes breast cancer inside

यह महिला उत्तरी अमेरिका में सबसे बिजी कमर्शियल सीमा पारगमन पर बतौर बॉर्डर गार्ड के रूप में कार्य करती थी। वह 20 साल तक वहां सीमा गार्ड रहीं। इसी दौरान वह ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गई थीं। यह महिला उन पांच अन्य बॉर्डर गार्ड्स में एक है, जिन्हें 30 महीने के भीतर ब्रेस्ट कैंसर हुआ। ये महिलाएं पारगमन के समीप कार्य करती थीं। इस तरह के सात और मामले दर्ज किए गए थे। माइकल गिल्बर्टसन के मुताबिक निष्कर्षों में ब्रेस्ट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का शिकार बनाने वाले यातायात संबंधी एयर पॉल्यूशन के अत्यधिक संपर्क में आने के बीच एक अनौपचारिक संबंध देखने को मिला है।

शोधकर्ताओं ने रात के समय काम करने और कैंसर के बीच एक संबंध की भी पहचान की है। गिल्बर्टसन ने कहा, "यह नया शोध जनसंख्या में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों में यातायात संबंधी एयर पॉल्यूशन के योगदान की भूमिका के बारे में संकेत देता है। न्यू सॉल्यूशन पत्रिका में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया है कि 10,000 मौकों में से एक मामले में यह एक कोइंसिडेंट था क्योंकि यह सभी बहुत हद तक समान थे और आपस में एक दूसरे के करीब थे।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।