herzindagi
image

आखिर क्या है यह लिप फिलर्स? जानिए फायदे, नुकसान और इसकी कीमत

होठों को सुंदर और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए लिप फिलर्स का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान क्या हैं? इसे भारत में करवाने पर कितना खर्चा आता है। 
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 23:57 IST

ग्लैमर की दुनिया में लिप फिलर्स का चलन बहुत पहले हैं, लेकिन आजकल हर कोई लिप फिलर्स करा रहा है। खासकर वो लोग जिनके होंठ पतले होते हैं। हाल ही में जब उर्फी जावेद ने लिप फिलर्स पर खुलकर बात की तो, बहुत से ऐसे लोग भी निकल कर सामने आए, जिन्हें मालूम नहीं है कि आखिर यह होता क्या है। इसके फायदे क्या होते हैं, अगर किसी ने फिलर्स कराया है, तो नुकसान तो नहीं और इसकी कीमत क्या होती है। यह सब जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की डॉ. शिफ़ा यादव, सलाहकार - त्वचाविज्ञान और कॉस्मेटोलॉजी, आर्टेमिस अस्पताल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या होता है लिप फिलर्स ?

एक्सपर्ट बताती हैं कि यह डर्मल फिलर ट्रीटमेंट है, जिससे होंठों को भरा-भरा और आकर्षक बनाया जाता है। वैसे तो लिप फिलिंग एक सुरक्षित तरीका माना जाता है। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए इसके बारे में अच्छी तरह से समझना जरूरी है।

Safe lip filler options

यह एक बेहद सामान्य और आसान प्रक्रिया है। इसमें सबसे पहले होंठों को सुन्न करने के लिए लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता हैै। फिर होंठों में लिप फिलर का इंजेक्शन लगाया जाता है। इसके बाद डॉक्टर थोड़ी देर आप पर नजर रखते हैं। अगर कोई परेशानी नहीं होती है, तो थोड़ी देर में आपको छुट्टी दे दी जाती है। एक अच्छी बात यह भी है कि अगर लिप फिलिंग से आपको पसंद की शेप न मिले, तो डॉक्टर से कहकर इस फिलर को घुलवाया जा सकता है, जिससे होंठ वापस पहले जैसे हो जाते हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह से हाल ही में उर्फी ने लिप फिलर को डिजॉल्व करवाया

क्या हैं लिप फिलर्स के साइड इफेक्ट्स ?

सूजन या जलन हो सकता है।

अगर आपके मुंह में छाला या घाव है, तो लिप फिलिंग करवाने से वह बिगड़ सकता है। उसमें संक्रमण हो सकता है। इसलिए लिप फिलिंग तभी करवानी चाहिए, जब आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है और मुंह में कोई इंफेक्शन न हो।

lip fillers

अगर लिप फिलिंग एक्सपर्ट की देख रेख में या अच्छी जगह से न कराई जाए, तो होंठों की शेप खराब होने या होंठों के टिश्यू को नुकसान पहुंचने का खतरा हमेशा रहता है। इसलिए हमेंशा अनुभवी डॉक्टर से ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-मानसून में प्यूबिक हेयर साफ क्यों नहीं करने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

कितने दिनों तक चलता है फिलर्स ?

लिप फिलिंग करवाने से पहले यह समझना जरूरी है कि इसका असर हमेशा के लिए नहीं रहता है। आमतौर पर लिप फिलर 12 से 18 महीने में खुद ही घुल जाता है, और होंठ वापस पहले जैसे हो जाते हैं।

भारत में लिप फिलिंग करवाने का खर्च 15 से 35 हजार रुपए तक आ सकता है। इसकी कीमत फिलर्स की क्वालिटी और क्लीनिक की जगह के हिसाब से बदलती रहती है। 

यह भी पढ़ें-महिलाओं की सेक्‍शुअल हेल्‍थ खराब कर सकती है यह 1 बीमारी, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्‍टर के पास

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।