Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

ऐसे बैठने का तरीका कहीं आपको तो नहीं कर रहा बीमार, जानें कैसे?

बैठने का तरीका न सिर्फ आपके बॉडी के पोश्चर को खराब करने का काम करता है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-09-22, 13:44 IST
effects of sitting posture for health

आजकल ज्यादातर लोगों का काम बैठने का होता है क्योंकि सभी काम ऑनलाइन होने लगे हैं, जिसकी वजह से लोग स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि के साथ ज्यादा एंगेज हो गए हैं। मगर लगातार गलत तरीके से बैठे रहने से लोगों का बॉडी का पोश्चर खराब होने लगता है।

हालांकि, कई लोगों को लगता है कि बॉडी का पोश्चर सिर्फ उनके लुक को खराब करने का काम करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बैठने का तरीका आपकी हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। जी हां, अगर आपकी बैठने की मुद्रा ठीक नहीं है तो इसका प्रभाव कमर, हिप्स, पेट और गर्दन पर पड़ता है।

साथ ही, एक खराब मुद्रा विभिन्न स्वास्थ्य चिंताओं को जन्म दे सकती हैं। आज बहुत से लोग खराब मुद्रा के साथ-साथ कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन आपके लिए वो समस्याएं क्या हो सकती हैं? आइए इन समस्याओं के बारे में डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताए गए कारणों पर विस्तार से बात करते हैं।

पीठ दर्द होने की समस्या

Waist pain effect of sitting posture

खराब मुद्रा का असर आपकी पीठ के निचले और ऊपरी हिस्से पड़ सकता है, जिससेपीठ में दर्द होने की समस्या पैदा हो सकती है जैसे कई बार आप गलत तरीके से झुकना या फिर गलत तरीके से काम करना। इसलिए आपको बैठकर काम करते वक्त अपने पोश्चर पर काफी ध्यान देने की जरूरत है।

बैहतर होगा कि आप अपनी पीठ की मांसपेशियों को समतल रखने की कोशिश करें। यदि आप ठीक से नहीं बैठते हैं, तो आपकी गर्दन और टेलबोन क्षेत्र के नीचे दर्द होने की भी संभावना हो सकती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-आपकी बॉडी के पॉश्चर को ठीक करेगी ये 5 एक्सरसाइज, नहीं होगी कभी पीठ दर्द की समस्या

रीढ़ की हड्डी पर प्रभाव

अगर आप आगे की ओर झुककर बैठते हैं तो यकीनन आपकी रीढ़ की हड्डी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि प्राकृतिक वक्र "S" आकार का होता है और गलत तरीके से बैठने से ये एक अलग आकार में बदल जाता है।

बता दें कि हमारी रीढ़ की हड्डी में झटके को सहने की क्षमता होती है, लेकिन अगर आप लगातार गलत मुद्रा में रहते हैं तो इससे गंभीर दर्द होने का खतरा हो सकता है। इसमें सुधार के लिए आप कुछ व्यायाम और स्ट्रेच आसन को नियमित रूप से कर सकते हैं।

पेट खराब होना

Stomach Pain side effect of sitting pose

आपका बैठने का तरीका आपके पाचन तंत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कहा जाता है कि लगातार गलत तरीके से बैठने की वजह से पेट के अंग संकुचित हो जाते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया सही तरीके से काम नहीं कर पाती और पेट सही तरीके से साफ नहीं हो पाता। अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट हमेशा साफ रहे तो आपको अपनी कमर को सीधा रखना होगा और अपने पोश्चर पर ध्यान देना होगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-बॉडी का पोस्चर ठीक करने के लिए शुरुआत में करें ये योगासन

नींद ना आने की समस्या

कभी-कभी खराब मुद्रा नींद ना आने का कारण बन जाती है क्योंकि जब हम बिस्तर पर लेटते हैं, तो कुबड़ के कारण बॉडी पूरी तरह से जमीन से नहीं मिल पाती और शरीर को आराम नहीं मिल पाता। आराम न मिलने की वजह से पर्याप्त नींद नहीं आती और नींद पूरी ना होने की वजह से कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए आप अपने बैठने के तरीके पर विशेष ध्यान दें और लगातार बैठकर काम ना करें।

आप अपनी मुद्रा को ठीक करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज कर सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।