herzindagi
image

इस 1 देसी पाउडर में छिपा है पीरियड से जुड़ी 10 परेशानियों का हल, मुश्किल दिनों को आसान बना सकता है नानी मां का यह नुस्खा

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स का समय पर न आना भी टेंशन देता है। अगर आप भी इन दिनों में होने वाली दिक्कतों को दूर करना चाहती हैं, तो इस देसी पाउडर की मदद लें।
Editorial
Updated:- 2025-10-24, 23:14 IST

पीरियड्स का हर महीने समय पर आना बहुत जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स हर महीने डिले हो जाते हैं, समय से पहले आते हैं या महीने में दो बार आ जाते हैं, तो इनमें से कोई भी बात सही नहीं है। पीरियड्स में फ्लो बहुत अधिक आना या पीरियड्स का 1-2 दिन के लिए आना भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई दिक्कतों की तरफ इशारा करता है। पीरियड्स के दिनों में बहुत तेज दर्द होना भी शरीर में चल रही गड़बड़ी की तरफ इशारा करता है। मेंस्ट्रुअल साइकिल में होने वाली परेशानियों को दूर करने में कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे देसी पाउडर के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड को नियमित करता है, फ्लो को सुधारता है और दर्द कम करने में मदद करता है। इस पाउडर के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करेगा यह देसी पाउडर

  • पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में घर का बना यह देसी पाउडर मदद कर सकता है। स्कैंटी पीरियड्स, डिले साइकिल या पीरियड में अधिक दर्द, एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टेरोन के इंबैलेंस से कारण हो सकता है। ऐसे में यह देसी पाउडर फायदेमंद होता है।
  • इसके लिए आपको 1 टेबलस्पून अजवाइन, 1 टीस्पून सौंठ का पाउडर, 1 टीस्पून दालचीनी पाउडर, 1 टेबलस्पून मेथी दाना, 1 टेबलस्पून जीरा और 1 टेबलस्पून सौंफ लेनी है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • इसे अच्छे से रोस्ट करके ब्लेंड कर लें। इसमें आपको 2 टेबलस्पून गुड़ का पाउडर मिलाना है। अब इसे एक जार में ट्रांसफर कर लें। इस 1 टीस्पून पाउडर को आपको 1 गिलास पानी में मिलाकर पीना है।
  • अजवाइन, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स को कम करती है। इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है और पीरियड के दिनों में होने वाली दर्द और ऐंठन कम होती है। पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को गैस और ब्लोटिंग हो जाती है। अजवाइन इसे भी कम कर सकती है।
  • अदरक का पाउडर, इंफ्लेमेशन और पीरियड पेन को कम करता है। दालचीनी पीरियड्स को रेगुलर करती है, हार्मोन्स को बैलेंस करती है और दर्द को कम करती है।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

methi for belly fat

  • मेथी दाना, यूट्रस कॉन्ट्रैक्शन को बढ़ाकर, पीरियड फ्लो को बेहतर बनाती है। जीरा शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और मेंस्ट्रुएशन को बेहतर बनाता है।
  • सौंफ मेंस्ट्रुअल फ्लो को सुधारने और ब्लोटिंग को कम करने का काम करती है।
  • गुड़ का पाउडर, आयरन से भरपूर होता है। यह कमजोरी को दूर करता है और ब्लड फ्लो को सुधारता है।

 

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले

 

पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलों को हल करने में यह देसी नुस्खा मदद करेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।