herzindagi
drinks for stronger bones

आपकी हड्डियों को हेल्दी बनाती हैं ये ड्रिंक्स

शरीर में हड्डियों का मजबूत होना बेहद ही जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। ऐसी कई ड्रिंक्स होती हैं, जो हड्डियों को हेल्दी बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-19, 17:20 IST

यह तो हम सभी जानते हैं कि ओवर ऑल हेल्थ को बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद ही आवश्सक है। अक्सर लोग सोचते हैं कि जिम जाने या फिर वजन उठाने से उनकी मसल्स और हड्डियां मजबूत बनती हैं। जबकि ऐसा नहीं है। आप अपने वर्कआउट रूटीन के अलावा किस तरह की डाइट लेते हैं, यह काफी अहम् है।

अक्सर लोग मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करते हैं। हालांकि, सिर्फ कैल्शियम की मदद से ही हड्डियों को मजबूत नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए आपको अन्य पोषक तत्वों पर भी उतना ही ध्यान देने की जरूरत है। वैसे सिर्फ खाना खाकर ही नहीं, बल्कि कुछ ड्रिंक्स की मदद से भी हड्डियों को अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बता रही हैं, जिनकी मदद से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है-

ग्रीन टी

green tea for bones

आमतौर पर, यह माना जाता है कि ग्रीन टी वेट लॉस में मददगार है। हालांकि, ग्रीन टी हड्डियों के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है। दरअसल, ग्रीन टी में कैटेचिन और पॉलीफेनोल्स जैसे कंपाउंड होते हैं। ये कंपाउंड हडिड्यों के फोरमेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे हड्डियां अधिक मजबूत बनती हैं। इतना ही नहीं, ग्रीन टी के एंटीऑक्सिडेंट हड्डियों को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सर्दियों में खाएं ये फूड्स

expert tips on strong bones

बोन ब्रोथ

जब हड्डियों को मजबूत बनाने की बात होती है तो ऐसे में बोन ब्रोथ का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। अस्थियों का शोरबा जानवरों की हड्डियों और कनेक्टिव टिश्यूज को उबालकर बनाया जाता है। अस्थि शोरबा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई मिनरल्स होते हैं। ये मिनरल्स आपकी हडिड्यों को मजबूत बनाते हैं।

दूध

बचपन से हम सभी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध का सेवन करते आ रहे हैं। दूध सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन डी और फास्फोरस का भी एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। जहां कैल्शियम बोन स्ट्रक्चर के लिए जरूरी है, वहीं विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण में सहायता करता है। साथ ही साथ, फास्फोरस हड्डियों के मिनरलाइजेशन को सपोर्ट करता है।

यह विडियो भी देखें

milk for strong bones

स्मूथीज

हड्डियों की मजबूती के लिए स्मूथीज का सेवन करना भी काफी अच्छा माना जाता है। खासतौर से, अगर आप दही, दूध के अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, केल आदि को शामिल करते हैं तो इससे हड्डियों पर काफी अच्छा असर पड़ता है। केल और पालक जैसी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम, विटामिन के और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व कैल्शियम अवशोषण और हड्डियों के मिनरलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

इसे भी पढ़ें: हड्डियों को रखना है हेल्दी, तो इन फूड्स को कहें नो

वेजिटेबल जूस

आप अपनी हड्डियों की हेल्थ को बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में वेजिटेबल जूस का सेवन किया जा सकता है। वेजिटेबल जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन के और अन्य कई मिनरल्स होते हैं। ये पोषक तत्व आपकी हड्डियों को अधिक मजबूत बनाते हैं।

पानी

water for strong bones

जब हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने की बात होती है तो लोग कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन अक्सर पानी को भूल जाते हैं। लेकिन हाइड्रेटेड रहना हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इतना ही नहीं, पानी आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है। पानी पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाने और शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को हटाने में मदद करता है। जिससे अप्रत्यक्ष रूप से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।