Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

क्या स्ट्रेस के कारण गट हेल्थ खराब हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

क्या आप भी बात-बात पर टेंशन लेते हैं? क्या आपको मालूम है कि ऐसा करने से ना सिर्फ दिमाग पर असर पड़ता बल्कि आपकी पाचन शक्ति भी खराब हो सकती है
Updated:- 2025-02-19, 23:45 IST
image

आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में स्ट्रेस लेना आम हो चुका है। किसी को पढ़ाई की टेंशन, किसी को पारीवारिक, तो कोई नौकरी को लेकर टेंशन में है। मानसिक तनाव कई बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ज्यादा तनाव लेने से गट हेल्थ भी खराब हो सकता है। इसका असर दिमाग ही नहीं बल्कि आंतों की सेहत पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं दिमाग से गट हेल्थ का क्या ताल्लुक है।

क्या तनाव के कारण गट हेल्थ खराब हो सकता है?

How to heal gut health from stress

एक्सपर्ट बताते हैं कि गट हेल्थ का मेंटल हेल्थ से बड़ा गहरा नाता है। आपने अक्सर गौर किया होगा कि, कुछ लोग तनाव में आकर शौच की तरफ भागते हैं। आंतों की गति पर असर पड़ता है।

वहीं तनाव के कारण मल त्याग में भी दिक्कत आती है। हमारे पेट में कुछ अच्छे और बुरे बैक्टीरिया होते हैं,जिसे गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। तनाव इस संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

यह भी पढ़ें-How to Use Female Condom: एक फीमेल कंडोम को कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें

ज्यादा तनाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन यानी की स्ट्रेस हार्मोन का स्राव होने लगता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। इससे गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की दिक्कत हो सकती है।

स्ट्रेस के कारण सूजन बढ़ता है, जिससे आंतों में जलन और इर्रिटेशन हो सकता है।

गट हेल्थ को सुधारने के उपाय

  • स्ट्रेस मैनेज करने के लिए मेडिटेशन या योग करें।
  • हाइड्रेटेड रहें।
  • कैफीन और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें।
  • अच्छी नींद लेने से भी तनाव कम होता है।

यह भी पढ़ें-गैस, बदबूदार फार्ट और सीने की जलन ने कर रखा है परेशान? ये 4 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।