अगर आपका पाचन अक्सर खराब रहता है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कब्ज, गैस, एसिडिटी या अक्सर होने वाली बदहजमी इस बात का संकेत है कि आपका पाचन सही से काम नहीं कर रहा है और आपको गट हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। गलत खान-पान से लेकर अनियमित जीवनशैली तक, कई कारणों के चलते डाइजेशन कमजोर हो जाता है और खान पचाने में मुश्किल आती है। जब हमारा खाना ठीक से नहीं पचता है, तो इसकी वजह से न केवल पेट से जुड़ी दिक्कतें होती हैं बल्कि पूरी बॉडी पर इसका असर होता है। पाचन को दुरुस्त करने के लिए एक्सपर्ट की बताई इन ड्रिंक्स को रूटीन का हिस्सा बनाएं। इनसे गट हेल्थ बेहतर होती है। इस बारे में सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
नारियल पानी, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और डाइजेशन बेहतर होता है। यह एल्कलाइन होता है और इसकी वजह से यह पेट के एसिड को न्यूट्रिलाइज करता है। इससे एसिडिटी और पेट फूलने की दिक्कत में आराम मिलता है। नारियल पानी, गट हेल्थ को बेहतर बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे पेट भी आसानी से साफ होता है।
चिया सीड्स का पानी, फाइबर से भरपूर होता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और गट बैलेंस बना रहता है। चिया सीड्स का पानी, शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती हैं।
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त
जीरे का पानी, ब्लोटिंग को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। यह पेट की गंदगी को साफ करता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन तंत्र को सही से काम करने में मदद करता है। इससे पेट भी आसानी से साफ होता है। जीरे में पाए जाने वाले एंजाइम्स, डाइजेशन के प्रोसेस को तेज बनाते हैं और गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। आप खाली पेट, खाने के आधे घंटे पहले या बाद में या सोने से पहले जीरे का पानी पी सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- आंतों को सड़ा सकता है अंदर जमा मल, जानें रोज पॉटी न आने से किन बीमारियों का हो सकता है खतरा
एक्सपर्ट का कहना है कि गट हेल्थ को दुरुस्त करने में ये ड्रिंक्स मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।