पेट में गैस और ब्लोटिंग की वजह हो सकता है कमजोर लिवर, इस देसी चूर्ण से दुरुस्त होगा पाचन और नहीं आएंगी खट्टी डकारे

पाचन की खराबी को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। हम आपको डरा बिल्कुल नहीं रहे हैं लेकिन यह सच है। ज्यादातर लोग गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और हाजमे से जुड़ी दिक्कतों को हल्के में लेते हैं या इस पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन असल में यह सही नहीं है। बार-बार पेट फूलना, गैस बनना, खट्टी डकारे या स्मैली फार्ट आना इस बात का संकेत है कि आपका लिवर फंक्शन कमजोर है और आपकी गट हेल्थ सही नहीं है। भारी खाना खाने या हैवी खाना खाने के वजह से पेट में होने वाली गड़बड़ इस बात की तरफ भी इशारा करती है कि आपको अपने खान-पान या लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। इन परेशानियों को कम करने में डाइटिशियन का बताया यह देसी चूर्ण मदद कर सकता है। इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है और यह गुणों से भरपूर है। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
लिवर और गट फंक्शन को सुधारकर हाजमे को दुरुस्त करेगा यह आयुर्वेदिक चूर्ण
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह देसी चूर्ण हाजमे को दुरुस्त करता है। इसे लिवर फंक्शन भी बेहतर होता है और गट हेल्थ दुरुस्त होती है। अगर आप इस चूर्ण को छाछ या दही में मिलाकर 2 महीने तक लेंगी, तो पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती है।
- लिवर बाइल प्रोडक्शन का काम करता है। यह चूर्ण लिवर और गट के कनेक्शन को सुधारता है। यह फैट को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है।

- लिवर हेल्थ के खराब होने पर खाना ठीक से नहीं पचता है और अनडाइजेस्टिव फैट बढ़ने लगता है। इसकी वजह से अतिरिक्त गैस और ब्लोटिंग होने लगती है।
- अजवाइन में मौजूद थाइमॉल पाचन एंजाइम्स के सीक्रेशन में मदद करता है। जीरा भी डाइजेशन को बेहतर करता है और सौंफ कब्ज और एसिडिटी दूर करने में मदद करती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि इस चूर्ण को आप रात को सोते वक्त गुनगुने पानी के साथ भी ले सकती है। इससे पेट में फंसी गैस भी आसानी से बाहर निकलेगी और पेट में ऐंठन भी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
पेट से जुड़ी गड़बड़ियों में रामबाण है यह देसी चूर्ण
View this post on Instagram
- आपको अजवाइन, जीरा और सौंफ को बराबर मात्रा में लेना है।
- इन्हें ड्राई रोस्ट करें और हल्का सा पीस लें।
- अब इसमें 2 टीस्पून हींग मिलाएं।
- इसमें बाकी चीजों से आधी मात्रा में आपको सूखी अदरक का पाउडर मिलाना है।
- अब इसमें 1 टीस्पून काला नमक मिलाएं।
- आपसा देसी चूर्ण तैयार है।
यह भी पढ़ें- हाजमे को दुरुस्त रखती हैं ये 5 देसी ड्रिंक्स, पेट से जुड़ी सारी परेशानियों को कर सकती हैं दूर
लिवर को हेल्दी रखने और पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में यह चूर्ण मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।