क्या लहसुन खाने से कम हो सकती है फैटी लिवर की परेशानी? जानें एक्सपर्ट का जवाब

फैटी लिवर की समस्या में डाइट का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं लहसुन खाने से फैटी लिवर की समस्या कम हो सकती है। आइए, यहां एक्सपर्ट से जानते हैं कैसे।
image

स्ट्रेस से भरे लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की आदतों का असर सेहत पर सीधा पड़ता है। जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां शरीर में अपना घर बना लेती हैं। इन्हीं में से एक फैटी लिवर की समस्या भी है। इस समस्या से ग्रसित लोगों के लिवर की ऊपरी सतह पर फैट जमा होने लगता है। लिवर की ऊपरी सतह पर फैट जमा होने की वजह से कोशिकाएं डैमेज हो सकती हैं।

तेल मसाले और शराब का सेवन करने की वजह से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में फैटी लिवर की समस्या को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप भी फैटी लिवर से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय खोज रही हैं, तो लहसुन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

क्या फैटी लिवर की समस्या को कम कर सकता है लहसुन?

How to reverse fatty liver quickly

फैटी लिवर की समस्या में लहसुन कैसे फायदेमंद हो सकता है, यह हमें डॉ. अमित मित्तल ने बताया है। डॉ. अमित मित्तल, शैल्बी सनर इंटरनेशनल हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड और सीनियर कंसलटेंट हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, फैटी लिवर में लहसुन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एलिसिन और सेलेनियम जैसे कंपाउंड होते हैं, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाने जाते हैं। यह कंपाउंड लीवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: ये 3 चीजें फैटी लिवर को करती हैं स्वस्थ, एक्सपर्ट से जानें इन फूड्स के बारे में

एक्सपर्ट के मुताबिक, कई रिसर्च में पता चला है कि लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और लीवर एंजाइम का लेवल कम होता है। साथ ही लहसुन इंसुलिन रेजिस्टेंस में भी सुधार कर सकता है, जो नॉन-अल्कोहल फैटी लीवर की समस्या को बढ़ाने का प्रमुख कारक होता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, लहसुन को डाइट में लिमिट में शामिल किया जाए तो यह लीवर की हेल्थ सुधारने में मदद कर सकता है। साथ ही यह लीवर में फैट आकुमुलेशन को कम करने में मदद कर सकता है। फैटी लीवर की समस्या से निपटने के लिए बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है।

लहसुन खाने के अन्य फायदे

What foods help repair fatty liver

  • डाइजेशन में फायदेमंद: लहसुन को लिमिट में डाइट में शामिल करना सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है, जिसमें से एक डाइजेशन भी है। अगर आपको गैस, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या रहती है, तो रोजाना लहसुन की 1 कली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:फैटी लिवर होने पर बिल्कुल न पिएं ये 3 ड्रिंक्स, बढ़ सकती है मुश्किल

  • वजन घटाने में फायदेमंद: अगर आप वजन कंट्रोल या घटाना चाहती हैं, तो भी लहसुन को डाइट में शामिल कर सकती हैं। दरअसल, पेट में जमा टॉक्सिन्स को लहसुन बाहर निकालने में मदद करता है।

  • इम्यूनिटी बनाए मजबूत: लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीबायोटिक, एंटी वायरल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। खाली पेट लहसुन की कली खाने की सलाह कई एक्सपर्ट देते हैं।

  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल: ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी लहसुन खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे लहसुन को गर्म पानी के साथ खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

  • दिल का रखे ख्याल: लहसुन का सेवन करने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या के चांस कम हो सकते हैं। ऐसे में यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, कुछ बीमारियों में लहसुन की कली का सेवन नहीं करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP